ONDC DigiDukaan लॉन्च का निमंत्रण पत्र जारी, 19 जून को होगा व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव

आयोजनों से व्यापारिक समुदाय को नई दिशा

ONDC DigiDukaan लॉन्च का निमंत्रण पत्र जारी, 19 जून को होगा व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव
भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने जयपुर में ONDC DigiDukaan Launch के निमंत्रण पत्र का विमोचन। इस अवसर पर जयपुर व्यापार महासंघ द्वारा आयोजित होने वाले व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव के निमंत्रण पत्र का भी लोकार्पण।

जयपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने गुरुवार को जयपुर में ONDC DigiDukaan Launch के निमंत्रण पत्र का विमोचन किया। इस अवसर पर जयपुर व्यापार महासंघ द्वारा आयोजित होने वाले व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव के निमंत्रण पत्र का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुप्ता ने व्यापारियों से 19 जून को आयोजित होने वाले सम्मेलन एवं महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और आधुनिक व्यापारिक व्यवस्थाएं व्यापारियों के लिए नए अवसर लेकर आ रही हैं तथा ऐसे आयोजनों से व्यापारिक समुदाय को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, महासचिव सुरेश सैनी, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, आईटी चेयरपर्सन निशिता सुरोलिया सहित विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जयपुर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 19 जून का आयोजन व्यापारियों के लिए डिजिटल व्यापार, नेटवर्किंग और व्यवसायिक विकास के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का तीखा प्रहार, बोले- केंद्र सरकार में शिक्षा व्यवस्था हुई बर्बाद, आकांक्षा की मौत इसी विफलता का परिणाम राहुल गांधी का तीखा प्रहार, बोले- केंद्र सरकार में शिक्षा व्यवस्था हुई बर्बाद, आकांक्षा की मौत इसी विफलता का परिणाम
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने...
अमेरिका-ईरान बातचीत में अड़चन: ईरान ने की जब्त धन को तुरंत जारी करने की मांग, हिचकिचा रहा ट्रंप प्रशासन 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान और जापान के त्सुकुबा विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक सहयोग की पहल
पीएम मोदी से मिलीं सिटी बैंक की अध्यक्ष एवं सीईओ: भारत के विकास की प्राथमिकताओं, सहयोग के अवसरों पर हुई चर्चा
राजस्थान राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान ; सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को बनाया प्रत्याशी, 18 जून को होंगे चुनाव
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना : 8 शहरों में चलेंगी 1150 इलेक्ट्रिक बसें, मुख्य सचिव ने की समीक्षा
हरे निशान में बंद हुआ बाजार : आईटी सेक्टर में गिरावट जारी, इन कंपनियों में दिखा एक्शन