बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर 1.47 लाख की ऑनलाइन ठगी, मोबाइल पर भेजे लिंक से ठगों ने खाते से चार लेनदेन में उड़ाई रकम

मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर 1.47 लाख की ऑनलाइन ठगी, मोबाइल पर भेजे लिंक से ठगों ने खाते से चार लेनदेन में उड़ाई रकम
मालपुरा गेट थाना क्षेत्र में बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर एक व्यक्ति से 1.47 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी। ठग ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर बिल जमा करने के लिए लिंक भेजा। लिंक खोलते ही मोबाइल हैक कर चार लेनदेन में 1,47,200 रुपए निकाले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जयपुर। मालपुरा गेट थाना क्षेत्र में बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर एक व्यक्ति से 1 लाख 47 हजार 200 रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को बिजली कार्यालय का कर्मचारी बताकर पीड़ित को फोन किया और तत्काल बिजली बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी। इसके बाद मोबाइल पर लिंक भेजकर ऑनलाइन भुगतान करने को कहा।

लिंक पर कार्रवाई करते ही ठगों ने मोबाइल को हैक कर खाते से रकम निकाल ली। पुलिस के अनुसार, आसींद नगर, बड़ा रामद्वारा के पास सांगानेर निवासी राधेश्याम कुमावत (57) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि 9 अगस्त को दोपहर करीब 12.40 बजे उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बिजली कार्यालय से बताया और कनेक्शन काटने की बात कहकर उसे डराया। इसके बाद तत्काल ऑनलाइन भुगतान करने के लिए मोबाइल पर लिंक भेजा गया। पीड़ित के अनुसार, लिंक पर कार्रवाई करने के बाद ठगों ने उसके मोबाइल को हैक कर लिया और दोपहर करीब 2.40 से 2.50 बजे के बीच चार अलग-अलग लेन-देन के जरिए खाते से 1,47,200.30 रुपए निकाल लिए। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 308(2), 318(4), 319(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं 66सी और 66डी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय