ऑपरेशन क्लीन स्वीप : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार

गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली

ऑपरेशन क्लीन स्वीप : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि जब्त गांजा को ट्रांसपोर्ट नगर व जवाहर नगर की कच्ची बस्तियों में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचा जाना था।

जयपुर। जयपुर शहर में फैल रहे नशे के जाल को तोड़ने के लिए चल रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई में पुलिस ने गांजा तस्कर मुकेश बंजारा और संजय बंजारा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 9 किलो 700 ग्राम अवैध गाजा बरामद किया है। डीसीपी पूर्व संजीव नैन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। एडीसीपी जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी के नेतृत्व, एसीपी आदर्श नगर लक्ष्मी सुथार के सुपरविजन और ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी अरुण कुमार की टीम ने यह कार्यवाही की।

3 सितम्बर को आमागढ़ चौराहा स्थित ग्रीन वैली पार्क फुटपाथ पर गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। मुकेश बंजारा निवासी श्यामपुर, जिला हाथरस (उ.प्र.), हाल निवासी पालडी मीना, जयपुर से 6 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। संजय बंजारा पुत्र नाथूराम (32) निवासी दतवास, जिला टोंक, हाल निवासी नागतलाई, जयपुर से 3 किलो 500 ग्राम गांजा मिला। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि जब्त गांजा को ट्रांसपोर्ट नगर व जवाहर नगर की कच्ची बस्तियों में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचा जाना था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल