ऑपरेशन क्लीन स्वीप : एम.डी.एम.ए. के साथ दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार, आरोपी लगातार कर रहे थे ड्रग तस्करी

आरोपियों से पूछताछ जारी

ऑपरेशन क्लीन स्वीप : एम.डी.एम.ए. के साथ दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार, आरोपी लगातार कर रहे थे ड्रग तस्करी
ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना रामनगरिया क्षेत्र से दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. 11.95 ग्राम बरामद।

जयपुर। सी.एस.टी. पुलिस आयुक्तालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना रामनगरिया क्षेत्र से दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. 11.95 ग्राम बरामद किया गया। पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) ओम प्रकाश के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। सी.एस.टी. आयुक्तालय जयपुर की टीम ने पुलिस थाना रामनगरिया के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एस.के.आई.टी. कॉलेज गेट नंबर-3 के सामने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहामाद एलफातिह (21 वर्ष) निवासी करारी, सूडान तथा वर्तमान निवासी बैंक ऑफिसर कॉलोनी, रामनगरिया जयपुर और एलवालिद अब्देलगादिर (29 वर्ष) निवासी खार्तूम, सूडान के रूप में हुई है।

वर्तमान में वह अजमेर स्थित अरावली होम-2 में रह रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11.95 ग्राम एम.डी.एम.ए. बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना रामनगरिया, जिला जयपुर (पूर्व) में अभियोग संख्या 237/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से मादक पदार्थ की सप्लाई और उसके स्रोतों को लेकर पूछताछ जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल