एयरपोर्ट पर बिगड़ा फ्लाइटों का संचालन : यात्री परेशान, घने कोहरे का असर  

देरी से रवाना की

एयरपोर्ट पर बिगड़ा फ्लाइटों का संचालन : यात्री परेशान, घने कोहरे का असर  

इंडिगो की अहमदाबाद की फ्लाइट 6 ई-7031 करीब डेढ़ घंटे लेट होने से दोपहर 1.25 बजे के बजाय दोपहर 3.05 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना हुई।

जयपुर। जयपुर अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कोहरे एवं तकनीकि कारणों से फ्लाइटों का संचालन गड़बड़ा गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की इंदौर की फ्लाइट 6 ई-7154 लेट हुई और सुबह 11.45 बजे के स्थान पर दोपहर 3.10 बजे इंदौर के लिए रवाना हुई। इसी प्रकार इंडिगो की अहमदाबाद की फ्लाइट 6 ई-7031 करीब डेढ़ घंटे लेट होने से दोपहर 1.25 बजे के बजाय दोपहर 3.05 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना हुई।

इंडिगो की सूरत की फ्लाइट 6 ई-715 तीन घंटे लेट होने से दोपहर 2.20 बजे के बजाय शाम 5.10 बजे और इंडिगो की उदयपुर की फ्लाइट 6 ई-7517 सवा घंटे लेट होने से शाम 5.35 बजे के बजाय शाम 6.45 बजे उदयपुर के लिए रवाना हुई। वहीं इंडिगो की अहमदाबाद की फ्लाइट 6 ई- 7524 सवा 3 घंटे लेट होने से शाम 6.20 के बजाय रात 9.35 बजे, इंडिगो की कोलकाता की फ्लाइट 6 ई-784 पौने 3 घंटे लेट होने से शाम 6.35 के बजाय रात 9.20 बजे एवं इंडिगो की अहमदाबाद की फ्लाइट 6 ई-7276 2 घंटे लेट होने से शाम 7.25 के बजाय रात 9.35 बजे अहमदाबाद रवाना की गई।

घने कोहरे का असर  
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार देहरादून एयरपोर्ट पर घने कोहरे का असर भी फ्लाइटों  के संचालन पर रहा और फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई। इंडिगो की देहरादून जाने वाली फ्लाइट 6 ई 7274 जयपुर से सुबह 8.25 बजे रवाना होनी थी, लेकिन देरी से रवाना की गई। वहीं देहरादून जाने वाली 2 अन्य फ्लाइट इंडिगो की भुवनेश्वर से देहरादून की फ्लाइट 6 ई-6321 और इंडिगो की अहमदाबाद से देहरादून फ्लाइट 6 ई-568 को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट की गई। इससे पूर्व रात में चंडीगढ़ की 4 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट हुई थी। इसी प्रकार जयपुर एयरपोर्ट पर शारजाह की फ्लाइट जी 9-436 जयपुर से सुबह 4.10 बजे शारजाह के लिए रवाना होनी थी, लेकिन तीन घंटे की देरी से सुबह 7.10 बजे फ्लाइट रवाना की गई। वहीं इंडिगो की चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट 6 ई-7742 और इंडिगो की जैसलमेर की फ्लाइट 6 ई 7675 भी देरी से रवाना हुई।

Tags: flights

Post Comment

Comment List

Latest News

विधायक निधि में कथित भ्रष्टाचार मामला : डांगा के जवाब से संतुष्ट नहीं बीजेपी, अनुशासन समिति को सौंपी जांच  विधायक निधि में कथित भ्रष्टाचार मामला : डांगा के जवाब से संतुष्ट नहीं बीजेपी, अनुशासन समिति को सौंपी जांच 
स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अनुशासनात्मक कदमों पर निर्णय लिया जाएगा। पार्टी की छवि और पारदर्शिता...
वीरेन्द्र सचदेवा का गंभीर आरोप, बोलें-केजरीवाल सरकार और पंजाब सरकार की लापरवाहियों का परिणाम भुगत रहे हैं दिल्ली वाले
ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ 2 बदमाश गिरफ्तार 
3 दिन का दौरा, 30 करोड़ के टिकट, 89 करोड़ की कमाई... आखिर क्यों कोलकाता में मेसी ने समय से पहले खत्म किया कार्यक्रम? एसआईटी पूछताछ में आयोजक का चौकाने वाला खुलासा
मनरेगा खत्म करने के विरोध में कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, फूंका केंद्र सरकार का पुतला
रूस के खिमकी शहर में विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत, जांच शुरू
सरकार पर मुकदमों का भार कम करने को लेकर मंथन, वी श्रीनिवास ने जताई चिंता