यात्रियों की सुविधा हेतु मदार-रोहतक-मदार स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा का संचालन

यात्रियों के लिए मदार-रोहतक स्पेशल ट्रेन शुरू

यात्रियों की सुविधा हेतु मदार-रोहतक-मदार स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा का संचालन
यात्री सुविधा हेतु रेलवे ने 16 से 28 फरवरी तक मदार-रोहतक-मदार प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया, जो प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

जयपुर। रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा के लिए मदार-रोहतक-मदार स्पेशल ( प्रतिदिन) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि मदार-रोहतक स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा 16 से 28 फरवरी तक (13 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन सुबह 4.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12.50 बजे रोहतक पहुॅचेगी। 

इसी प्रकार रोहतक-मदार स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा 16 से 28 फरवरी तक (13 ट्रिप) रोहतक से प्रतिदिन दोपहर 1.20 बजे रवाना होकर रात्रि 10.35 बजे मदार पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग मेे किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाडी, गोकलगढ, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को मारी टक्कर : डेयरी संचालन की मौत, बिना नंबर की थार की तलाश तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को मारी टक्कर : डेयरी संचालन की मौत, बिना नंबर की थार की तलाश
सांगानेर में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ब्लैक थार ने स्कूटी सवार नवल शर्मा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे...
मुस्लिम बहुल सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस की साख पर सवाल
बिहार में लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो विचलित करने वाला : राहुल गांधी ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से मांगा जवाब, बोले- पॉक्सो के तहत हो कार्रवाई
8 दिन बाद ठीक हुआ विमान, जयपुर से खाली दिल्ली रवाना
वैश्विक मंच पर भारतीय कला की तलाश, कलाकारों ने साझा किए गहरे विचार
भारत-यूके साहित्यिक रिश्तों को नई उड़ान देगा जयपुर बुकमार्क, 14वें संस्करण में ब्रिटिश काउंसिल के साथ पब्लिशिंग फेलोशिप जारी
एनएच-52 पर गड्ढे भरने का काम शुरू, क्षतिग्रस्त हिस्सों में डाली जा रही सामग्री, वाहन चालकों को मिलेगी राहत