मेडिकल कालेज नीतियों पर विपक्ष का हमला, अशोक गहलोत ने कहा- मेडिकल कॉलेजों में सिर्फ कागजी मान्यता, फैकल्टी और सुविधाओं का अभाव

कई जगह उचित अस्पताल या पर्याप्त मरीज नहीं

मेडिकल कालेज नीतियों पर विपक्ष का हमला, अशोक गहलोत ने कहा- मेडिकल कॉलेजों में सिर्फ कागजी मान्यता, फैकल्टी और सुविधाओं का अभाव
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में मेडिकल कॉलेजों की बढ़ती संख्या के बीच शिक्षा की गुणवत्ता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई निजी संस्थानों में पर्याप्त अस्पताल, मरीज और फैकल्टी नहीं। एनएमसी निरीक्षण के दौरान बाहरी फैकल्टी बुलाकर मान्यता लेने का आरोप लगाया।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में मेडिकल कॉलेजों की होड़ पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि निजी संस्थान मान्यता तो हासिल कर रहे हैं, लेकिन कई जगह उचित अस्पताल या पर्याप्त मरीज नहीं हैं, जिससे छात्रों को व्यावहारिक अनुभव नहीं मिल पाता। फैकल्टी की भारी कमी सरकारी कॉलेजों में भी है। एनएमसी निरीक्षण के समय बाहर से फैकल्टी बुलाकर मान्यता ली जाती है, जिससे गुणवत्ता गिर रही है।

गहलोत ने सीबीआई द्वारा एनएमसी और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए कहा कि यह समस्या देशव्यापी है। उन्होंने केंद्र, एनएमसी और राज्य सरकारों से पूछा कि सुविधाएं कागजों पर हैं या हकीकत में, क्योंकि मेडिकल शिक्षा में गुणवत्ता मरीजों की जान से जुड़ी है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय