रूडसिको के कार्यकारी निदेशक ने संपर्क पोर्टल का किया निरीक्षण, 5 हजार 536 दर्ज प्रकरणों में से 5 हजार 345 का हुआ निस्तारण
राजस्थान संपर्क (181) हैल्पलाइन केंद्र का निरीक्षण किया
जयपुर। राजस्थान शहरी पेयजल, सीवरेज एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (रूडसिको) के कार्यकारी निदेशक हरिमोहन मीणा ने शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क (181) हैल्पलाइन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संपर्क पोर्टल की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि यह पोर्टल आमजन और सरकार के बीच सेतु का काम कर रहा है। शिकायकों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की इस पारदर्शी व्यवस्था से सरकार पर आमजन का विश्वास सुदृढ़ होता जा रहा है। मीणा ने स्वयं हैल्पलाइन पर परिवादियों से संपर्क किया और उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिये। मीणा ने करौली के लोकेश बैरवा से बातचीत की।
परिवादी ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के बाद भी योजना लाभ नहीं मिला है। मीणा ने उन्हें जानकारी दी कि केवाईसी नहीं होने के कारण उनका भुगतान लंबित था। उन्होंने परिवादी को आश्वस्त किया कि अब केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण होने पर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही उन्हें भुगतान कर दिया जाएगा। इसी प्रकार बालोतरा के रामकिशन ने बताया की सीवर लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई तीन महीने पहले की गयी थी, लेकिन आज तक सड़क बनाई नहीं गई है।

Comment List