मोक्ष धाम के बाहर टीआई को मिली 10 दिन की नवजात, डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी
अस्पताल पहुंचाया जहां वह पूरी तरह सुरक्षित
बनीपार्क थाना इलाके में दोपहर को चांदपोल मोक्ष धाम के शव विश्राम स्थल के पीछे कपड़े में लिपटी 10 दिन की नवजात पड़ी मिली। नवजात को पुलिस ने जेके लोन अस्पताल पहुंचाया जहां वह पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।
जयपुर। बनीपार्क थाना इलाके में गुरुवार दोपहर को चांदपोल मोक्ष धाम के शव विश्राम स्थल के पीछे कपड़े में लिपटी 10 दिन की नवजात पड़ी मिली। नवजात को पुलिस ने जेके लोन अस्पताल पहुंचाया जहां वह पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। पुलिस निरीक्षक यातायात कविता शर्मा ने बताया कि ड्यूटी के दौरान गुरुवार दोपहर करीब पौने तीन बजे चांदपोल श्मशान के पास किसी नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी।
पास जाकर देखा तो कपड़ों में लिपटी एक मासूम थी। बनीपार्क थाने की चेतक बुलाकर बच्ची को जेकेलोन अस्पताल पहुंचाया जहां उसे डॉक्टरों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस का मानना है कि लावारिस मिली नवजात की उम्र करीब 10 दिन है।

Comment List