जवाहर कला केंद्र में शुरू हुई विभाजन विभीषिका पर चित्रकला कार्यशाला, दिग्गज कलाकारों ने संभाला मोर्चा

13 से 16 अगस्त तक आम जनता के अवलोकन के लिए लगाई जाएगी

जवाहर कला केंद्र में शुरू हुई विभाजन विभीषिका पर चित्रकला कार्यशाला, दिग्गज कलाकारों ने संभाला मोर्चा
जयपुर के जवाहर कला केंद्र में राजस्थान सरकार द्वारा 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका' कार्यक्रम के तहत चार दिवसीय चित्रकला कार्यशाला शुरू हुई। इसमें वरिष्ठ और युवा कलाकार कैनवास पर विभाजन के दर्द को उकेर रहे हैं। 13 से 16 अगस्त तक इन पेंटिंग्स की प्रदर्शनी आम जनता के लिए लगाई जाएगी।

जयपुर। कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा हर घर तिरंगा एवं विभाजन विभीषिका कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत जवाहर कला केंद्र में रविवार से विशेष चित्रकला कार्यशाला की शुरुआत हो गई। केंद्र के ग्राफिक स्टूडियो एवं पारिजात कला दीर्घा में सुबह 10 बजे से शुरू हुई इस कार्यशाला में डॉ नाथूलाल वर्मा, प्रोफेसर तनुजा सिंह, लालचंद कांवलिया, विनय शर्मा, गोपाल भारती, राजेंद्र प्रसाद सहित कई वरिष्ठ कलाकार अपनी कूची से विभाजन विभीषिका के दर्द को कैनवास पर उकेर रहे हैं। इनके साथ नंदिनी सुथार, शिवानी भादुरिया, श्रीकांत गोस्वामी जैसे उभरते युवा कलाकार भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। 

यह कार्यशाला 12 अगस्त तक चलेगी और इसमें बनाई गई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी 13 से 16 अगस्त तक आम जनता के अवलोकन के लिए लगाई जाएगी। इस पूरे आयोजन का संयोजन डॉ प्रेम सिंह चारण कर रहे हैं। इसी श्रृंखला में 13 अगस्त की शाम केंद्र में देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम "आजादी के तराने" आयोजित होगा, जिसमें संजय रायजादा, प्रोफेसर गौरव जैन, दीपशिखा और नेहा काला अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 13 और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। 14 अगस्त को स्कूली विद्यार्थियों के लिए पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता रखी गई है, साथ ही केंद्र परिसर में रंगोली भी सजाई जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित, क्लस्टर विकसित करने और ई-सरस मेले आयोजित करने पर जोर ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित, क्लस्टर विकसित करने और ई-सरस मेले आयोजित करने पर जोर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव रोहित कंसल ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा। बैठक...
लंपी रोग पर सरकार सख्त, जिलों को मिलेंगे पांच-पांच लाख रुपए
अस्सी के दशक की ओर लौटता समाज
श्राद्ध पक्ष की शुरुआत 26 सितम्बर से, 16 दिन नहीं होंगे मांगलिक कार्य
राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी : डिजिटल अरेस्ट ठगी से सावधान, फर्जी नोटिस जांचने के लिए सीबीआई का अभय पोर्टल
प्रदेश में निकाय चुनाव में लोकतंत्र का दूसरा इम्तिहान पूरा, अब 14 को ‘गणपति बप्पा मोरया’
दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट