शाही अंदाज़ में जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स : 8 देशों के 22 पर्यटक कर रहे सफर, गांधीनगर स्टेशन पर हुआ स्वागत

आमेर से जंतर-मंतर तक विरासत से होंगे रूबरू

शाही अंदाज़ में जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स : 8 देशों के 22 पर्यटक कर रहे सफर, गांधीनगर स्टेशन पर हुआ स्वागत

लक्ज़री ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स गुरुवार को जयपुर के गांधीनगर स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन में सवार 8 देशों के 22 विदेशी पर्यटकों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस सफर में अमेरिका के 4, भारत के 6, ब्रिटेन के 4, ऑस्ट्रेलिया के 2, स्विट्जरलैंड के 2, जर्मनी के 2 तथा थाईलैंड और इटली के 1-1 पर्यटक शामिल।

जयपुर। लक्ज़री ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स गुरुवार को जयपुर के गांधीनगर स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन में सवार 8 देशों के 22 विदेशी पर्यटकों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस सफर में अमेरिका के 4, भारत के 6, ब्रिटेन के 4, ऑस्ट्रेलिया के 2, स्विट्जरलैंड के 2, जर्मनी के 2 तथा थाईलैंड और इटली के 1-1 पर्यटक शामिल हैं। जयपुर भ्रमण के दौरान ये पर्यटक शहर के प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। आमेर फोर्ट में हाथी सफारी का अनुभव लेने के साथ-साथ जंतर-मंतर, हवामहल और अन्य स्थलों का दौरा करेंगे।

इस दौरान पर्यटक राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और विरासत से रूबरू होंगे। पारंपरिक लोक संगीत, नृत्य और राजस्थानी आतिथ्य भी उनके इस सफर को यादगार बनाएगा। पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की शाही ट्रेनों के जरिए विदेशी पर्यटकों की बढ़ती संख्या राज्य के पर्यटन उद्योग के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित