जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पारम्परिक अंदाज में पर्यटकों का स्वागत

तिलक लगाकर और माला पहनाकर किया पर्यटकों का अभिनंदन

जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पारम्परिक अंदाज में पर्यटकों का स्वागत
राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स बुधवार रात दिल्ली से रवाना होकर गुरुवार सुबह जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची। पर्यटकों का तिलक, माला और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों से स्वागत। सीजन के पहले फेरे में 66 भारतीय समेत अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के पर्यटक राजस्थान की विरासत देख रहे।

जयपुर। प्रदेश की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स (पीओडब्ल्यू) बुधवार रात दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होकर गुरुवार सुबह जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के जयपुर पहुंचने पर पर्यटकों का राजस्थान की पारम्परिक संस्कृति के अनुसार तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान लोक कलाकारों ने पारम्परिक प्रस्तुतियों के जरिए पर्यटकों का अभिनंदन किया।

पीओडब्ल्यू के इस सीजन के पहले फेरे में भारत के 66, अमेरिका के 7, ब्रिटेन के 2 और ऑस्ट्रेलिया के 2 पर्यटक राजस्थान की शाही विरासत और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। इसके अलावा आरटीडीसी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पैलेस ऑन व्हील्स में सफर कर रहे पर्यटकों को अल्बर्ट हॉल संग्रहालय विजिट कराई जाती थी लेकिन अब केवल इन्हें बाहर से दर्शन करवाए जा रहे हैं। जयपुर में पर्यटकों को अभी आमेर महल, जंतर मंतर, सिटी पैलेस दिखाया जा रहा है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिक्स 2026 : भारत-रूस के बीच एसएमआर, एस-400 में देरी, एआई और रेयर अर्थ पर होगी चर्चा ब्रिक्स 2026 : भारत-रूस के बीच एसएमआर, एस-400 में देरी, एआई और रेयर अर्थ पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आगामी बैठक में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों, नए परमाणु बिजली संयंत्र, एस-400...
राजस्थान में अनुपूरक बजट राशि खर्च करने के निर्देश, केंद्रीय योजनाओं में मंजूरी के बाद ही धनराशि खर्च होगी
जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पारम्परिक अंदाज में पर्यटकों का स्वागत
अशोक सिद्धार्थ का मायावती को पत्र, कहा-'आपके आदेश से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं', मायावती को बताया राजनीतिक गुरू
फिलीपींस में दर्दनाक हादसा: नौका में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 87 लापता; बचाव और राहत कार्य जारी
भारत, वैश्विक व्यापार में महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए मौके बढ़ाने हेतु ब्रिक्स सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगा : पीयूष गोयल
ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- होर्मुज जलडमरूमध्य अब कहलाएगा ट्रंप जलडमरूमध्य, ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका जीत रहा है