गोविंद देव मंदिर में मातृ शक्ति वंदन, नारी सशक्तिकरण के लिए होगा पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ

महिलाओं की गौरव गरिमा के लिए प्रेरक प्रज्ञा गीतों की संगीतयम प्रस्तुतियां दीं जाएंगी

गोविंद देव मंदिर में मातृ शक्ति वंदन, नारी सशक्तिकरण के लिए होगा पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ

आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर में 11 मई को सुबह आठ से दस बजे तक मातृ शक्ति वंदन-2025 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जयपुर। आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर में 11 मई को सुबह आठ से दस बजे तक मातृ शक्ति वंदन-2025 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत देश-विदेश की उन मातृ शक्ति का पूजन-अर्चन किया जाएगा, जिन्होंने अपने व्यक्त्वि-कृतित्व से समाज को एक नई दिशा दी है।

महिलाओं की गौरव गरिमा के लिए प्रेरक प्रज्ञा गीतों की संगीतयम प्रस्तुतियां दीं जाएंगी। गोविंद देवजी मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि इस मौके पर मातृ शक्ति को समर्पित पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ भी होगा जो कि महिला टोली ही संपन्न कराएगी। महिला सशक्तिकरण के लिए आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में ठाकुर श्री राधा गोविंद देवजी, वेदमाता गायत्री, गायत्री परिवार के संस्थापक युग ऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य, भगवती देवी शर्मा का पंचोपचार पूजन होगा। 

सैनिकों के शौर्य संवर्धन हेतु देंगे विशेष आहुतियां :

वेद मंत्रोच्चार के साथ अग्नि प्रज्जवलन कर विश्व शांति के लिए गायत्री एवं महामृत्युजंय महामंत्र से 108 आहुतियां प्रदान की जाएंगी। आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की सीमा पर चल रहे तीनों सेनाओं के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के शौर्य वद्र्धन के लिए रूद्र गायत्री महामंत्र से विशिष्ट आहुतियां भी प्रदान की जाएंगी। 

Read More हिस्ट्रीशीटर की पुलिस पर फायरिंग मुठभेड़ में पैर में लगी गोली : पुलिस को गच्चा देकर हुआ था फरार, खंडहर में मिला

गृहे-गृहे यज्ञ के लिए वितरित करेंगे हवन सामग्री :

Read More विक्रम भट्ट, पत्नी और गवाहों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ, 700 वेंडरों की आवश्यकता बता वसूले रुपए कोई निकला चालक तो कोई मामूली आर्टिस्ट

गायत्री परिवार की ओर से बुद्ध पूर्णिमा पर 12 मई को सुबह साढ़े सात बजे से ग्यारह हजार घरों में होने वाले ऑनलाइन यज्ञ के लिए निशुल्क हवन सामग्री का वितरण किया जाएगा। ऑनलाइन लिंक के लिए पंजीयन भी किया जाएगा।

Read More परिवहन उड़नदस्तों को अब हर महीने में 300 चालान करना अनिवार्य, ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी और सख्त कार्रवाई

 

Post Comment

Comment List

Latest News

रजब माह का चांद दिखने पर शुरू होंगी मुख्य रस्में : ख्वाजा साहब के 814वें उर्स का दरगाह के बुलंद दरवाजा पर झंडारोहण के साथ आगाज, भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने झंडा किया पेश रजब माह का चांद दिखने पर शुरू होंगी मुख्य रस्में : ख्वाजा साहब के 814वें उर्स का दरगाह के बुलंद दरवाजा पर झंडारोहण के साथ आगाज, भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने झंडा किया पेश
ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के बुलंद दरवाजा पर बुधवार की शाम भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने ख्वाजा साहब...
धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट बदली : अब 01 जनवरी 2026 को होगी रिलीज, जानें वजह 
घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत