हरियाली अमावस्या पर परकोटा गणेश मंदिर में हुआ पंचामृत अभिषेक, वन विहार की अलौकिक झांकी सजाई

गणपति को लगाया घेवर व विभिन्न मिष्ठानों का भोग

हरियाली अमावस्या पर परकोटा गणेश मंदिर में हुआ पंचामृत अभिषेक, वन विहार की अलौकिक झांकी सजाई
चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में हरियाली अमावस्या पर भगवान गणेश का 101 किलो दूध और पंचामृत से अभिषेक। महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में सहस्त्रनामावली पाठ, हवन और 1008 मोदकों की आहुति। मंदिर को लहरिया थीम पर सजाया।

जयपुर। चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर पुष्य नक्षत्र के अवसर पर भगवान गणेश का पंचामृत अभिषेक किया गया। महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में 101 किलो दूध एवं पंचामृत से भगवान गणेश का अभिषेक हुआ। इस दौरान दूध, दही, शहद, गंगाजल, केवड़ा, गुलाबजल और केसर जल से विधिवत पूजा-अर्चना की गई। अभिषेक के बाद भगवान गणेश को सिंदूर का चोला चढ़ाकर नवीन पोशाक धारण कराई गई। गणपति सहस्त्रनामावली के पाठ के साथ हवन किया गया तथा 1008 मोदकों की आहुति दी गई। हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में प्रथम पूज्य भगवान गणेश की वन विहार की अलौकिक झांकी सजाई गई। मंदिर परिसर को लहरिया थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे श्रद्धालु धार्मिक वातावरण के साथ राजस्थान की लोक संस्कृति के रंगों से भी रूबरू हुए।

भगवान गणेश को विभिन्न मिष्ठानों के साथ घेवर से बने व्यंजनों का विशेष भोग लगाया गया। गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ के बाद श्रद्धालुओं को गणेश एवं लक्ष्मी स्वरूप हल्दी की गांठ तथा सुपारी प्रसाद के रूप में वितरित की गई। इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। स्थानीय भजन गायकों ने गणपति महाराज के भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जर्जर स्कूलों स्थिति पर सचिन पायलट का हमला, सरकार को घेरा जर्जर स्कूलों स्थिति पर सचिन पायलट का हमला, सरकार को घेरा
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने जर्जर सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि...
बदली पहचान, नाम ‘वहाब आलम’: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा संदिग्ध आईएसआई एजेंट
जेल में प्रज्वल का ‘मोबाइल कनेक्शन’! बैरक से फोन बरामद, CCB ने दर्ज किया केस
हरियाली अमावस्या पर परकोटा गणेश मंदिर में हुआ पंचामृत अभिषेक, वन विहार की अलौकिक झांकी सजाई
शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर लोगों को लगाया चूना! 3.90 लाख की धोखाधड़ी, iPhone फाइनेंस कराकर बेचने का आरोप
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज हमारे कब्जे में, ईरान का यहां कोई नियंत्रण नहीं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विषयों पर चर्चा