पंचायत चुनाव की घोषणा 30 सितंबर को होने के अनुमान, आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पूरी

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं

पंचायत चुनाव की घोषणा 30 सितंबर को होने के अनुमान, आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पूरी
राजस्थान में पंचायत चुनावों को लेकर चर्चाएं तेज। मीडिया रिपोर्टों और प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, 30 सितंबर शाम 5 बजे आचार संहिता लागू होने की संभावना, निर्वाचन आयोग ने पुष्टि नहीं की। 23-24 सितंबर को आरक्षण लॉटरी पूरी हो चुकी।

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों की घोषणा को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज है। मीडिया रिपोर्टों और प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से 30 सितंबर को शाम करीब 5 बजे आचार संहिता लागू होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इस तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पंचायत चुनाव के लिए जिला परिषद, पंचायत समिति, सरपंच और पंच पदों की आरक्षण लॉटरी 23-24 सितंबर को पूरी हो चुकी है। अब संबंधित सूचनाएं जुटाकर निर्वाचन आयोग को भेजने की प्रक्रिया के बाद चुनाव कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद है। पहले 23 सितंबर से प्रक्रिया शुरू होने का कार्यक्रम हाईकोर्ट के सामने रखा गया था, लेकिन बाद में निकाय चुनावों की व्यस्तता के चलते तारीखों में बदलाव की चर्चाएं सामने आईं।  वहीं, चुनाव कार्यक्रम की चर्चाओं के बीच प्रशासक बने पूर्व सरपंच सोमवार को जयपुर में इकट्ठे होकर ग्रामीण विकास योजनाओं की लंबित राशि को सरकार से जारी कराने की रणनीति पर मंथन करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

आमेर में बदला हाथी सवारी का समय, अक्टूबर से मार्च तक सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक चलेगी हाथी सवारी आमेर में बदला हाथी सवारी का समय, अक्टूबर से मार्च तक सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक चलेगी हाथी सवारी
आमेर महल में हाथी सवारी का समय अक्टूबर से मार्च तक बदलकर सुबह 7:30 से 11:30 बजे। वर्तमान में 68...
नरेन्द्र भूषण ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव का पद संभाला: 3 दशकों का प्रशासनिक अनुभव, विभिन्न क्षेत्रों में किया काम
कल्याणकारी योजनाओं के डिजिटल प्लेटफॉर्म की साइबर सुरक्षा होगी मजबूत, मुख्य सचिव ने सुरक्षा जांच और नियमित सिस्टम अपडेट के दिए निर्देश
पदोन्नति के बाद तीन अधीक्षण अभियंताओं को मिली नई जिम्मेदारी, बिजली वितरण से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों का संभालेंगे कार्यभार
असर खबर का : खबर छपी तो जागा स्वास्थ्य विभाग, शंभुपुरा में 11 संक्रमित मिले, 2 गंभीर मरीजों को किया रैफर
VOICE OF Gen-Z & Alpha : जो मैदान की बारीकियों को नहीं जानता, वह मैदान के भविष्य का फैसला कैसे कर सकता
इलाज कराएं या दिहाड़ी बचाएं, शंभुपुरा वासियों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट, 24 किमी दूर मरीज को अस्पताल लेकर आने - जाने में 400 से 500 रुपए होते खर्च