दिल्ली के सराय काले खां में फिर शुरू हुई राजस्थान रोडवेज बसों की पार्किंग सुविधा

दिल्ली–राजस्थान बस संचालन को मिलेगी राहत

दिल्ली के सराय काले खां में फिर शुरू हुई राजस्थान रोडवेज बसों की पार्किंग सुविधा

दिल्ली के सराय काले खां स्थित आईएसबीटी में राजस्थान रोडवेज की बसों के लिए पार्किंग सुविधा दोबारा शुरू कर दी गई है। आईएसबीटी प्रबंधन ने इसकी औपचारिक अनुमति दे दी है।

जयपुर। दिल्ली के सराय काले खां स्थित आईएसबीटी में एक बार फिर राजस्थान रोडवेज की बसों के लिए पार्किंग सुविधा शुरू कर दी गई है। सराय काले खां आईएसबीटी प्रबंधन ने रोडवेज प्रशासन को इसकी औपचारिक अनुमति दे दी है। इस निर्णय से दिल्ली आने-जाने वाली राजस्थान रोडवेज की बसों के संचालन में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली डिपो के मुख्य प्रबंधक पुलकित कुमार ने बताया कि बसों की पार्किंग के लिए पहले आधे घंटे तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके बाद 8 घंटे तक की पार्किंग के लिए प्रति बस 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं 8 से 24 घंटे के बीच बस पार्क करने पर 200 रुपये प्रति बस चार्ज देना होगा। 24 घंटे से अधिक समय तक बसों की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।

सराय काले खां में पार्किंग सुविधा शुरू होने से न केवल बस संचालन सुचारू होगा, बल्कि चालक और परिचालकों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे यात्रियों को भी समय पर बस उपलब्ध होने का लाभ मिलेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: न्यायिक अधिकारियों पर हमले को लेकर हाईकोर्ट ने लगाई अधिकारियों को फ़टकार, एसआईआर से जुड़ा है मामला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: न्यायिक अधिकारियों पर हमले को लेकर हाईकोर्ट ने लगाई अधिकारियों को फ़टकार, एसआईआर से जुड़ा है मामला
मालदा में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा संज्ञान...
राजधानी में दिन-दहाड़े चैन स्नैचिंग : एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार, जानें पूरा मामला  
पासपोर्ट ऑफिस व जीपीओ ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी : पुलिस ने की जांच, नहीं मिली कोई विस्फोटक सामग्री
सीकर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : मंडी सचिव 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
राजस्थान में खनन राजस्व में उछाल : माइंस विभाग ने 13% वृद्धि के साथ 10,394 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व जुटाया, नया रिकॉर्ड कायम
दिनभर की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: 872 अंक गिरकर सेंसेक्स 72,262 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
वायदा बाजार में नरमी का असर : सोने और चांदी की कीमतों में आया झुकाव, जानें क्या है भाव