यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी, 10 घंटे देरी से जयपुर पहुंची फ्लाइट

पूरी रात परेशान रहे यात्री

यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी, 10 घंटे देरी से जयपुर पहुंची फ्लाइट
एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-जयपुर उड़ान में भारी अव्यवस्था के कारण यात्रियों को पूरी रात एयरपोर्ट पर बितानी पड़ी। शनिवार शाम 7:25 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट 10 घंटे की देरी से रविवार सुबह जयपुर पहुंची। नाराज यात्रियों ने बोर्डिंग के बाद वापस उतारे जाने और दोबारा सुरक्षा जांच पर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भारी विरोध जताया।

जयपुर। एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-जयपुर उड़ान में भारी देरी के कारण यात्रियों को पूरी रात परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फ्लाइट को शनिवार शाम 7:25 बजे बेंगलुरु से रवाना होना था और रात 10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचना था, लेकिन एयरलाइन की अव्यवस्था के चलते उड़ान समय पर संचालित नहीं हो सकी।

यात्रियों के अनुसार एयरलाइन द्वारा बार-बार फ्लाइट के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया, जिससे एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। देरी से नाराज यात्रियों ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर विरोध भी जताया और एयरलाइन प्रबंधन से जवाब मांगा। स्थिति तब और अधिक असहज हो गई जब यात्रियों की बोर्डिंग कराने के बाद उन्हें विमान से वापस उतार दिया गया और दोबारा सुरक्षा जांच कराई गई।

लगातार हो रही देरी और स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से यात्रियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। आखिरकार यह फ्लाइट रविवार सुबह करीब 5:35 बजे बेंगलुरु से रवाना हो सकी। इसके बाद विमान सुबह 7:50 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचा। इस तरह यात्रियों को करीब 10 घंटे की देरी का सामना करना पड़ा और उनकी पूरी यात्रा योजना प्रभावित हो गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के डडईपानी जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए। संयुक्त अभियान...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार : खड़े कैंटर में घुसी कार, सवाई माधोपुर के 4 लोगों की मौत
साइबर ठगों के जाल में फंसा युवक : गंवाए 10 लाख रुपए, मामला कराया दर्ज
तकनीक, गति और नवाचार से लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध : युद्ध के तौर-तरीकों में आया बदलाव, राजनाथ बोले- तकनीकी रूप से तैयार रहना बेहद जरूरी
चालक को आई झपकी : वाहन के पुलिया से नीचे गिरने से 7 लोग घायल, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग
भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग : सत्ता की कठपुतली बना ईसीआई, कांग्रेस चलाएगी राष्ट्रव्यापी अभियान
युद्ध खत्म होने के करीब, ईरान ने कहा- समझौते में होर्मुज खोलने पर फोकस