गोल्डन वॉरियर्स वॉक में दिखा जज्बा : जोड़ प्रत्यारोपण के बाद जीवन में लौटी रफ्तार, जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी करवा चुके लोगों ने ताड़ासन कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
रनिंग ट्रैक उम्मीद और उत्साह से भर उठा
एसएमएस स्टेडियम में आयोजित गोल्डन वॉरियर्स वॉक में 600 से अधिक लोग शामिल हुए। यह पहल वरिष्ठ जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन डॉ. धीरज दुबे द्वारा की गई थी। वॉक की शुरुआत सामूहिक ताड़ासन से हुई, जिसमें जोड़ प्रत्यारोपण करा चुके लोगों ने 20 सेकंड तक ताड़ासन मुद्रा में खड़े रहकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
जयपुर। एसएमएस स्टेडियम का रनिंग ट्रैक उम्मीद और उत्साह से भर उठा, जब सैकड़ों लोग एक साथ कदमताल करते नजर आए। वरिष्ठ जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन डॉ. धीरज दुबे की पहल पर आयोजित गोल्डन वॉरियर्स वॉक में 600 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। डॉ.धीरज ने बताया कि इस दौरान राजस्थान हाईकोर्ट पूर्व मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा, बॉलीवुड एक्टर विंदू दारा सिंह और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी.राम मौजूद रहे।
अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरक पहल बताया। वॉक की शुरुआत सामूहिक ताड़ासन से हुई, जिसमें सर्वाधिक जोड़ प्रत्यारोपण करा चुके लोगों ने 20 सेकंड तक ताड़ासन योग मुद्रा में खड़े रहकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने मान्यता दी।

Comment List