फिल्म प्रमोशन : 'ओह माय डॉग' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे पवन मल्होत्रा, जानें रिलीज डेट

शहर की मीडिया और दर्शकों से बातचीत की

फिल्म प्रमोशन : 'ओह माय डॉग' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे पवन मल्होत्रा, जानें रिलीज डेट
7 अगस्त को रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘ओह माय डॉग’ के प्रचार के लिए अभिनेता पवन मल्होत्रा जयपुर पहुंचे। फिल्म के भावनात्मक संदेश, इंसानों और कुत्तों के रिश्ते, प्रेम व संवेदनशीलता पर बात की।

जयपुर 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही फिल्म 'ओह माय डॉग' के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेता पवन मल्होत्रा जयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर की मीडिया और दर्शकों से बातचीत की तथा फिल्म के बारे में जानकारी साझा करते हुए इसके भावनात्मक संदेश, दयालुता, करुणा और इंसानों तथा कुत्तों के बीच अटूट रिश्ते पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पवन मल्होत्रा ने फिल्म की भावनात्मक कहानी, इसे पर्दे पर उतारने के सफर और दर्शकों को इस पारिवारिक मनोरंजक फिल्म से क्या उम्मीद रखनी चाहिए, इस बारे में विस्तार से बात की।

उन्होंने फिल्म के प्रेम, संवेदनशीलता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व जैसे मूल विषयों पर भी प्रकाश डाला और इंसानों तथा उनके चार-पैर वाले साथियों के बीच मौजूद अनोखे और भावनात्मक रिश्ते का जश्न मनाया। ट्रेलर को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद 'ओह माय डॉग' अपनी दिल को छू लेने वाली कहानी, भावनात्मक गहराई और सार्थक प्रस्तुति के लिए लगातार सराहना बटोर रही है। फिल्म की रिलीज़ से पहले इसकी टीम देशभर के विभिन्न शहरों में व्यापक प्रचार अभियान के माध्यम से दर्शकों से जुड़ रही है।बाबूलाल बिस्कोपऔरथिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंटके बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता अमित राय, राजेश भारद्वाज और सना वारसी हैं।

फिल्म में माही राय, पंकज त्रिपाठी, गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा, सुलाख्याना बरुआ और विजय मिश्रा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके साथ डॉग स्टार ऑस्कर और ब्रूनो भी फिल्म का हिस्सा हैं।

 

Read More बांध क्षेत्र से खुद हटाएं अतिक्रमण, नहीं तो सरकार वसूले खर्चा : राजस्थान हाईकोर्ट

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि जोधपुर के मंडोर जिला अस्पताल के 20 करोड़ की लागत से बने...
निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा