आबादी क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत : गाय का किया शिकार, लोग घरों में कैद
अकेले बाहर निकलने से भी बच रहे लोग
पुराने शहर से सटे इलाकों में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से दहशत है। रामलीला मैदान की पहाड़ी पर तेंदुए ने गाय का शिकार किया, जिसके बाद लोग अकेले बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। वन विभाग की टीम इलाके में निगरानी कर तेंदुए की गतिविधियां तलाश रही है। स्थानीय लोगों ने पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
भरतपुर। सवाई माधोपुर के पुराने शहर से आस-पास के क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में भय बना हुआ है। तेंदुए द्वारा रामलीला मैदान की पहाड़ी पर एक गाय के शिकार के बाद स्थानीय लोग घरों में कैद रहने पर मजबूर हैं। वन विभाग ने रविवार को बताया कि वनकर्मियों का दल मौके पर पहुंच गया और आसपास के क्षेत्र का जायजा लेते हुए तेंदुए की गतिविधियों वाले स्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं और आसपास के क्षेत्र से उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र पहाड़ियों से सटा हुआ है, इसलिए यहां तेंदुए के आने-जाने की आशंका बनी रहती है। अब लोग अकेले बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से किसी अप्रिय घटना से पहले ही मौके पर पिंजरा लगाकर उसे पकडऩे की मांग की है।
Tags: leopard
Related Posts
Post Comment
Latest News
09 Aug 2026 18:28:31
जयपुर के मालवीय नगर इलाके में साइबर अपराधियों ने एक युवक को डरा-धमकाकर 4 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी को...

Comment List