लोगों को फिर होगी पेयजल किल्लत : शहर में 2 दिन पानी की सप्लाई रहेगी बाधित, बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के अंतर्गत होगा मेंटिनेंस का काम

31 मार्च से पेयजल सप्लाई सुचारू हो जाएगी

लोगों को फिर होगी पेयजल किल्लत : शहर में 2 दिन पानी की सप्लाई रहेगी बाधित, बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के अंतर्गत होगा मेंटिनेंस का काम

राजधानी में 29-30 मार्च को बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के मेंटिनेंस के चलते शहरभर में पानी की सप्लाई ठप रहेगी। जलदाय विभाग ने इसे ग्रीष्मकाल से पहले जरूरी मरम्मत बताया है। अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ के अनुसार 31 मार्च से सप्लाई फिर सामान्य हो जाएगी, इसलिए लोग पहले से पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें।

जयपुर। राजधानी जयपुर के लोगों को एक बार फिर मेंटिनेंस के नाम पर पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा। 29 और 30 मार्च को जलदाय विभाग बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के अंतर्गत आवश्यक नियमित मेंटिनेंस का काम होगा। इसके कारण सम्पूर्ण जयपुर शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि आगामी ग्रीष्मकालीन मौसम को ध्यान में रखते हुए यह मरम्मत कार्य अत्यंत आवश्यक है। राठौड़ ने बताया कि 31 मार्च से पेयजल सप्लाई सुचारू हो जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तेजस्वी यादव के लिए राजनीति महज सत्ता प्राप्ति का साधन : लूट और भ्रष्टाचार की परिपाटी को स्थापित करना उनका उद्देश्य, कुशवाहा ने कहा- जनता की नजर में वह एक पार्ट-टाइम नेता तेजस्वी यादव के लिए राजनीति महज सत्ता प्राप्ति का साधन : लूट और भ्रष्टाचार की परिपाटी को स्थापित करना उनका उद्देश्य, कुशवाहा ने कहा- जनता की नजर में वह एक पार्ट-टाइम नेता
पटना में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्हें “पार्ट-टाइम नेता” बताते हुए...
मदन राठौड़ का भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस पर हमला : टुकड़ों में बंटी पार्टी के पास मुद्दे नहीं, कहा- गहलोत और डोटासरा दे रहे विरोधाभासी बयान
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में हिन्दी कार्यशाला : हिंदी और संस्कृत के अन्तः सम्बन्ध विषय पर व्याख्यान किया प्रस्तुत, प्रतिभागियों को भाषा के गहन अध्ययन तथा उसके महत्व को समझने का मिला अवसर
गृह मंत्री का तृणमूल कांग्रेस पर प्रहार : पिछड़े समुदायों की व्यवस्थित रूप से उपेक्षा कर रही ममता सरकार, राज्य सरकार पर पिछड़े वर्गों के प्रति अत्यधिक उदासीनता और भेदभाव का लगाया आरोप
लोगों को फिर होगी पेयजल किल्लत : शहर में 2 दिन पानी की सप्लाई रहेगी बाधित, बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के अंतर्गत होगा मेंटिनेंस का काम
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोने ने लगाई 1500 रुपए की छलांग, जानें चांदी हुई कितनी महंगी
ट्रंप ने ईरान युद्ध की उपलब्धियों का किया बखान : पीछे हट रहा ईरान, बोले - अब क्यूबा की बारी