भाजपा और कांग्रेस के अघोषित गठबंधन से जनता परेशान : आप स्थानीय निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी, टोकस ने कहा- जनहित के मुद्दों को लेकर जनआंदोलन की शुरुआत करेगी पार्टीitle
आगामी निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी
टोकस आप की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी आगामी निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी।
जयपुर। आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष धीरज टोकस ने कहा कि राजस्थान की जनता भाजपा और कांग्रेस के अघोषित गठबंधन से तंग आ चुकी है। जनता अब बदलाव चाहती है और आम आदमी पार्टी बदलाव के लिए जनता को मजबूत विकल्प देगी। टोकस आप की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी आगामी निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी।
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में राजस्थान की जनता से मिलकर राजस्थान में बदलाव की लड़ाई लड़ेंगे। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता घनेन्द्र भारद्वाज ने बताया अरविंद केजरीवाल के काम के मॉडल की प्रशंसा पूरे देश में होती है। प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया मानसून की बारिश ने प्रदेश सरकार और स्थानीय निकायों की पोल खोल दी है। आम आदमी पार्टी राजस्थान में जनहित के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेगी और जनआंदोलन की शुरुआत करेगी।

Comment List