रामगढ़ बांध : ड्रोन उड़ाने की अनुमति, एनओसी का इंतजार-10 हजार फीट की इजाजत मिलने के बाद बांध से बारिश की उम्मीद बंधी

दस हजार फीट पर ड्रोन उड़ाने की अनुमति

रामगढ़ बांध : ड्रोन उड़ाने की अनुमति, एनओसी का इंतजार-10 हजार फीट की इजाजत मिलने के बाद बांध से बारिश की उम्मीद बंधी
मानसून कमजोर रहने की स्थिति में कृत्रिम बारिश को एक बड़े विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।  

जमवारामगढ़। विश्व प्रसिद्ध रामगढ़ बांध में कृत्रिम बारिश कराने के लिए डीजीसीए ने दस हजार फीट की ऊंचाई तक ड्रोन उड़ने की इजाजत दे दी है। अब एटीसी से एनओसी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। एनओसी मिलने के बाद ड्रोन उड़ने का समय निर्धारित किया जाएगा। एक्सेल वन कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार अब तक रामगढ़ बांध पर केवल 400 फीट की हाइट तक ही ड्रोन उड़ने की इजाजत थी। लेकिन अब 10 हजार फीट की इजाजत मिलने के बाद बांध से बारिश की उम्मीद बंधी है। कुछ समय पहले कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने बांध पर ड्रोन की लांचिंग की थी। कृषि मंत्री ने दिल्ली पहुंच कर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से दस हजार फीट की ऊंचाई पर ड्रोन उड़ाने की अनुमति के लिए  मुलाकात की थी।

उसके बाद डीजीसीए ने दस हजार फीट पर ड्रोन उड़ाने की अनुमति दे दी है। कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि एक दो दिन में एनओसी के बाद एक सितम्बर को एक बार फिर बांध पर ड्रोन को उड़ाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि यह केवल अभी प्रशिक्षण है। विशेषज्ञों का मानना है कि ड्रोन के जरिए बादलों में रसायन का छिड़काव कर बारिश की संभावना बढ़ाई जाएगी। इससे बांध के जल स्तर में सुधार हो सकता है और लंबे समय से सूखे हालात झेल रहे इलाके को राहत मिलेगी। मानसून कमजोर रहने की स्थिति में कृत्रिम बारिश को एक बड़े विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर
राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 अधिकारियों...
पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर
परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा