पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, नायरा के पंपों ने बढाएं दाम
नई दरें 3 अक्टूबर से लागू
निजी तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल में 5 रुपए और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें 3 अक्टूबर से लागू हैं। अब नायरा पंपों पर पेट्रोल 117.97 रुपए और डीजल 100.78 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। बढ़ती कीमतों से वाहन चालकों पर महंगाई का बोझ बढ़ा है।
जयपुर। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। निजी तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें 3 अक्टूबर से लागू हो गई हैं।
बढ़ोतरी के बाद नायरा के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमत 112.97 रुपए से बढ़कर 117.97 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह डीजल की कीमत 97.78 रुपए से बढ़कर 100.78 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।
Tags: Petrol
Related Posts
Post Comment
Latest News
04 Oct 2026 16:16:28
कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।...

Comment List