75000 करोड़ में पेट्रोल केमिकल रिफाइनरी तैयार, 150 करोड़ की होगी रोजाना आय

21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

75000 करोड़ में पेट्रोल केमिकल रिफाइनरी तैयार, 150 करोड़ की होगी रोजाना आय

राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा में निर्मित पेट्रो रसायन रिफाइनरी अब शुरू होने के अंतिम चरण में। 75 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस परियोजना का उद्घाटन 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा। यहां कच्चे तेल से पेट्रोल और डीजल का उत्पादन प्रारंभ।

जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा में निर्मित पेट्रो रसायन रिफाइनरी अब शुरू होने के अंतिम चरण में है। 75 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस परियोजना का उद्घाटन 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। यहां कच्चे तेल से पेट्रोल और डीजल का उत्पादन प्रारंभ हो जाएगा। यह रिफाइनरी प्रतिदिन लगभग 150 करोड़ रुपए की आय देने का अनुमान है। इसके साथ एकीकृत पेट्रो रसायन परिसर का निर्माण भी जारी है, जिसे अगले छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पूर्ण होने पर प्रदेश में 35 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और करीब 90 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। रिफाइनरी की वार्षिक उत्पादन क्षमता 9 मिलियन मीट्रिक टन निर्धारित की गई है और प्रतिदिन लगभग 5.5 लाख बैरल पेट्रोल-डीजल का उत्पादन होगा।

वर्तमान में राजस्थान में निकाले जा रहे कच्चे तेल को अन्य राज्यों की रिफाइनरियों में भेजा जाता है, लेकिन इस परियोजना के शुरू होने के बाद राज्य में ही उत्पादन संभव हो सकेगा। करीब 12 वर्ष में तैयार हुई इस रिफाइनरी की लागत प्रारंभिक अनुमान से दोगुनी हो गई है। वर्ष 2012-13 में शुरू हुई इस परियोजना को विभिन्न सरकारों के दौरान देरी का सामना करना पड़ा, लेकिन अब यह अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। यह रिफाइनरी पश्चिमी राजस्थान ही नहीं, पूरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और विकास की दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एलपीजी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कॉमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा एलपीजी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कॉमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा
एलपीजी गैस के दामों में बड़ी बढ़ोतरी ने बाजार और आम लोगों पर असर डालना शुरू। पेट्रोलियम कंपनियों ने रात...
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सशर्त दी अग्रिम जमानत : पुलिस के बुलाने पर थाने में होना होगा पेश, पढ़ें पूरा मामला 
‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान की खास एंट्री : जीवा महाले के किरदार में दिखे अभिनेता, सोशल मीडिया पर लुक हुआ वायरल
पर्यटन स्थलों पर इंटर्नशिप : छात्रों को मिल रहा किताबों से परे सीखने का मौका, एनईपी 2020 के तहत एक माह की पहल
असर खबर का : सारथल हाइवे का खतरनाक गड्ढा भराए राहगीरों को राहत
मतगणना में सख्ती : चुनाव आयोग की नई पहल, मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए क्यूआर-आधारित आईडी प्रणाली शुरू 
जयपुर से शारजाह के लिए नई उड़ान शुरू, सप्ताह में चार दिन मिलेगी सुविधा