बी.पी.ई.एड की फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाला शारीरिक शिक्षक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  

120बी भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा संख्या 82/24 दर्ज किया

बी.पी.ई.एड की फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाला शारीरिक शिक्षक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
SOG ने शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में फर्जी बी.पी.ई.एड डिग्री प्रस्तुत कर नौकरी हासिल करने वाले राजेश कुमार फागणा को गिरफ्तार। आरोपी ने जे.एस. विश्वविद्यालय से बैक डेट डिग्री बनवाई और वर्ष 2023 में अलवर के राजकीय विद्यालय में नियुक्ति ली।

जयपुर। SOG ने शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में फर्जी बी.पी..एड डिग्री के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसओजी जयपुर विशाल बंसल ने बताया कि प्रकरण संख्या 63/2024 की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि आरोपी राजेश कुमार फागणा, निवासी फागणों की ढाणी, खड़ब, तहसील कोटपूतली, जिला कोटपूतली-बहरोड़ ने कर्मचारी चयन बोर्ड राजस्थान जयपुर द्वारा आयोजित शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में आवेदन के समय बी.पी..एड की निर्धारित योग्यता नहीं होने के बावजूद आवेदन पत्र में फर्जी रूप से योग्यता दर्शाई।

एसओजी के अनुसार, चयन होने के बाद आरोपी ने जे.एस. विश्वविद्यालय से शिक्षा सत्र 2017-19 की बैक डेट में बी.पी..एड की फर्जी डिग्री और मार्कशीट तैयार करवाई। यह डिग्री आरोपी ने पवन सिंह चौहान और पंकज जैन के माध्यम से हासिल की तथा उसे शिक्षा विभाग में प्रस्तुत कर वर्ष 2023 में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मारकपुर, गोविंदगढ़ (अलवर) में शारीरिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति प्राप्त कर ली। इस मामले में पुलिस थाना एसओजी जयपुर में आरोपी राजेश कुमार फागणा, जे.एस. विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों और अन्य के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा संख्या 82/24 दर्ज किया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार