सड़क किनारे गंदगी के ढेर बने मुसीबत: नंद विहार, जालूपुरा और वस्थली मार्ग पर बिगड़े हालात

जयपुर में बारिश के बाद बिगड़ी सफाई व्यवस्था

सड़क किनारे गंदगी के ढेर बने मुसीबत: नंद विहार, जालूपुरा और वस्थली मार्ग पर बिगड़े हालात
जयपुर में हाल ही में हुई बारिश के बाद नगर निगम के सफाई दावों की पोल खुल गई है। वनस्थली मार्ग और जालूपुरा जैसे प्रमुख इलाकों में नालियां अवरुद्ध होने से सड़कों पर कचरा फैल गया है। दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से स्थानीय निवासियों तथा पर्यटकों को भारी परेशानी हो रही है।

जयपुर। शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने का दावा करने वाले नगर निगम की कार्यप्रणाली सोमवार को हुई बारिश के बाद खुलकर सामने आ गई। बारिश के चलते नालियां बंद हो गईं और कचरा सड़कों पर आ गया।  शहर के नंद विहार, जालूपुरा और वनस्थली मार्ग मार्ग सहित कई प्रमुख इलाकों में सड़क किनारे कचरे और गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। देशी विदेशी पर्यटकों के आवागमन होने से शहर की छवि भी धूमिल होती है। कई स्थानों पर लंबे समय से कचरा नहीं उठाए जाने के कारण आसपास दुर्गंध फैल रही है। इससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

बारिश के मौसम में हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं। गीले कचरे से बदबू उठने के साथ मच्छरों और मक्खियों की संख्या भी बढ़ गई है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। वनस्थली मार्ग पर जोधपुर से आए दीपक गहलोत ने बताया कि बारिश के चलते जगह-जगह गंदगी हो गई और रोड क्रास करना भी मुश्किल हो रहा है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। निगम की कचरा संग्रहण गाड़ियां भी समय पर नहीं पहुंच रही हैं। कई स्थानों पर प्लास्टिक, घरेलू कचरा, निर्माण सामग्री का मलबा और सड़ी-गली खाद्य सामग्री खुले में पड़ी हुई है। इससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है और आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। 

बारिश होने पर यही कचरा नालियों में पहुंचकर जल निकासी व्यवस्था को भी बाधित कर देता है। इसके कारण पानी भरने की समस्या पैदा होती है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। स्थानीय निवासी भगवान सहाय ने बताया कि निगम प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाकर सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर हटाने की मांग की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया