पायलट ने स्कूलों की बदहाली और वंदे मातरम् पर भाजपा को घेरा, सीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प पर भी बोले...

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई

पायलट ने स्कूलों की बदहाली और वंदे मातरम् पर भाजपा को घेरा, सीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प पर भी बोले...
विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सचिन पायलट ने सरकारी स्कूलों की बदहाली और प्रवेश-फोटो पाबंदी को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई। बगरू झड़प पर कानून व्यवस्था कायम रखने की बात कही। वंदे मातरम् विवाद पर पायलट ने 1937 के प्रस्ताव के मुताबिक केवल पहले दो पद गाने का कांग्रेस रुख स्पष्ट किया।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट विधानसभा पहुंचे। सुबह आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने सदन के लिए प्रस्थान किया और मीडिया से बातचीत की। पायलट ने सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत और प्रवेश-फोटो पर पाबंदी को लेकर सरकार पर हमला जारी रखा। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई।

बगरू में सीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। वंदे मातरम् विवाद पर पायलट ने कांग्रेस का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी 1937 के ऐतिहासिक प्रस्ताव के अनुसार ही अपने कार्यक्रमों में गीत के केवल पहले दो पद गाएगी। यह महात्मा गांधी, नेहरू, पटेल, सुभाष चंद्र बोस और टैगोर जैसे नेताओं का फैसला था। उन्होंने इसे स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से जोड़ा और भाजपा पर इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

Tags: pilot

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सेवा विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रशासनिक एवं शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा सेवा विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रशासनिक एवं शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने छह माह का सेवा विस्तार मिलने के बाद शिष्टाचार भेंट। मुलाकात...
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा: संगम के कई घाट डूबे, निचले इलाकों में गहराया बाढ़ का खतरा 
विपक्ष के शोर-शराबे के बीच विधायी कार्य निपटाए, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
कोडरमा में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का धरना: तेज धूप में बिगड़ी कई की तबीयत, पढ़ाई में लापरवाही के आरोप पर प्रखंड कार्यालय में दिया धरना
विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर परिवहन विभाग की कवायद, 24 घंटे कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय
वंदे मातरम पर राजनीति करने की बजाय जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना जरुरी: मायावती
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव