जनसहभागिता से सिंधी कैंप बस स्टैंड पर चला 'पिंक ड्राइव 2.0' सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की अपील

स्वयंसेवकों और रोडवेज अधिकारियों ने किया श्रमदान

जनसहभागिता से सिंधी कैंप बस स्टैंड पर चला 'पिंक ड्राइव 2.0' सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की अपील
जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर रविवार सुबह 'क्लीन सिटी, बेटर टुमॉरो' थीम के तहत 'पिंक ड्राइव 2.0' स्वच्छता अभियान चलाया गया। एक निजी संस्था की पहल पर करीब 50 जागरूक नागरिकों, स्वयंसेवकों और रोडवेज के मुख्य प्रबंधक राकेश राय ने खुद झाड़ू लगाकर परिसर की सफाई की और लोगों को सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

जयपुर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से सिंधी कैंप बस स्टैंड पर रविवार सुबह जनसहभागिता के साथ 'पिंक ड्राइव 2.0' सफाई अभियान आयोजित किया गया। 'क्लीन सिटी, बेटर टुमॉरो' थीम पर आयोजित इस अभियान के तहत सुबह 6 बजे से 8 बजे तक बस स्टैंड के प्लेटफार्म नंबर-1 पर व्यापक सफाई की गई। एक निजी संस्था की पहल पर आयोजित इस अभियान में करीब 50 जागरूक नागरिकों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर बस स्टैंड परिसर में फैला कचरा एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में रोडवेज के मुख्य प्रबंधक राकेश राय और प्रबंधक यातायात लोकेश चौधरी ने भी स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई की तथा आमजन से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की अपील की।

आयोजकों ने बताया कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। ऐसे अभियान लोगों में जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी 7 जून को इसी बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाया गया था। संस्था ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया