PKC-ERCP परियोजना को मिली रफ्तार, बीसलपुर से मोतीसागर तक कृत्रिम जलाशय निर्माण शुरू

हेड रेगुलेटर निर्माण का कार्य शुरू

PKC-ERCP परियोजना को मिली रफ्तार, बीसलपुर से मोतीसागर तक कृत्रिम जलाशय निर्माण शुरू
पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (PKC-ERCP) के तहत बीसलपुर बांध से मोतीसागर तक कृत्रिम जलाशय निर्माण शुरू। 25 किमी नहर, 58 किमी पाइपलाइन और 83 किमी जल मार्ग विकसित। 200 मिलियन क्यूबिक मीटर क्षमता से अजमेर के 3 लाख लोगों को पेयजल।

जयपुर। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (PKC-ERCP) के तहत बीसलपुर बांध से मोतीसागर तक कृत्रिम जलाशय निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। परियोजना के तहत बीसलपुर बांध पर हेड रेगुलेटर निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। इसके साथ ही बीसलपुर से लगभग 25 किलोमीटर लंबा नहरी तंत्र विकसित किया जाएगा और 58 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जल संसाधन विभाग के अनुसार बीसलपुर बांध से पानी करीब 83 किलोमीटर का सफर तय कर मोतीसागर क्षेत्र में प्रस्तावित कृत्रिम जलाशय तक पहुंचेगा। यहां से नहरी तंत्र के माध्यम से पानी आगे विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा। मोतीसागर पर 200 मिलियन क्यूबिक मीटर क्षमता का जलाशय बनाया जाएगा, जिससे अजमेर जिले के करीब तीन लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

 

विभाग का दावा है कि यह कार्य वर्ष 2028 तक पूरा कर लिया जाएगा। 25 साल बाद बीसलपुर बांध की ड्रेनेज गैलेरी का होगा नवीनीकरण बीसलपुर बांध की सुरक्षा और संचालन क्षमता बढ़ाने के लिए उसकी ड्रेनेज गैलेरी में भी 25 वर्ष बाद बड़े सुधार कार्य किए जाएंगे। इसके तहत नई पाइपलाइन डाली जाएगी तथा हाई टेंशन आर्मर्ड मेन लाइन सप्लाई और एचटी पावर केबल सहित अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। जल संसाधन विभाग इन सुधार कार्यों पर करीब 55 लाख रुपये खर्च करेगा। विभाग ने विभिन्न कार्यों के लिए निविदाएं भी जारी कर दी हैं। अधिकारियों का मानना है कि इन कार्यों से बांध की दीर्घकालिक सुरक्षा और जल प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

 

Read More गोविंद देवजी मंदिर पार्किंग से वाहन चुराने वाली गैंग पकड़ी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप