तीन साल से फरार पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, अवैध गैस रिफिलिंग पर भी कार्रवाई
अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार
जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने एक साथ कई मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तीन साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ अभियान चलाकर 45 गैस सिलेंडर जब्त किए गए तथा अवैध पटाखा फैक्ट्री प्रकरण में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बतााया कि वर्ष 2023 में दर्ज अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में तीन साल से फरार चल रहे लाला मीणा उर्फ विवेक मीणा (22) टोडाभीम करौली को गिरफ्तार किया। आरोपी पहचान छिपाकर दौसा में मजदूरी कर रहा था। उसके खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज है।
इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग कार्रवाई में नौ व्यावसायिक, 31 घरेलू और पांच छोटे गैस सिलेंडर सहित 45 सिलेंडर,अन्य उपकरण जब्त किए। मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने 9 जून को करीम नगर-बी स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी फिरोज (33) और मकान मालिक कयूम खान (50) को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की गई है। अभियान में पुलिस ने स्थाई वारंटों को भी निस्तारण किया ।

Comment List