भिवाड़ी की हवा में घुला जहर, AQI 300 पार

एक दिन में गिरा प्रदूषण

भिवाड़ी की हवा में घुला जहर, AQI 300 पार
भिवाड़ी की हवा लगातार जहरीली हो रही है। सोमवार सुबह शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 301 दर्ज किया गया। पिछले चार दिनों से प्रदूषण का स्तर 300 के पार बना हुआ है। छह नवंबर को एक्यूआई 335, सात को 318 और आठ नवंबर को 342 रहा। खराब हवा से बच्चों और सांस के मरीजों की चिंता बढ़ गई है।

अलवर। खैरथल-तिजारा जिले की औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। शहर की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। सोमवार को सुबह भिवाड़ी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 301 दर्ज किया गया। प्रदूषण का यह स्तर लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता बढ़ाने वाला है। खासकर बच्चों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को प्रदूषित हवा के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पिछले चार दिनों से भिवाड़ी की हवा लगातार खराब बनी हुई है। एक्यूआई छह को 335, सात को 318 और आठ नवंबर को 342 दर्ज किया गया था। वहीं, आज सुबह 301 रिकॉर्ड किया गया। आंकड़ों के अनुसार पिछले दिनों से प्रदूषण का स्तर 300  के पार बना हुआ है। आज के आंकड़े में पिछले दिन के मुकाबले गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन हवा की गुणवत्ता अब  भी बेहद खराब श्रेणी में है।

औद्योगिक इकाइयों की भरमार वाले भिवाड़ी में बढ़ता वायु प्रदूषण स्थानीय आबादी के लिए गंभीर ङ्क्षचता का विषय बनता जा रहा है। लगातार खराब हवा के बीच लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे की आशंका है। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने और हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

Tags: aqi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर
वायु प्रदूषण से 2023 में देश में करीब 20 लाख लोगों की मौत हुई। कांग्रेस ने फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट का...
त्योहार पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, जयपुर से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन
दीपावली की रात आग का तांडव, कहीं दुकान तो कहीं ट्रक में लगी आग
जहरीली हवा को साफ दिखाने का खेल? सरकार पर AAP का हमला
भिवाड़ी की हवा में घुला जहर, AQI 300 पार
मिस्र में ट्रेनों की टक्कर के बाद चीख-पुकार : 7 लोगों की मौत, पलटे डिब्बों में फंसे यात्रियों की तलाश
महाराष्ट्र में दिवाली की रात इमारत बनी आग का गोला, 50 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू