पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा

हत्या, हत्या का प्रयास और लूट जैसे जघन्य अपराधों के प्रकरण शामिल

पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा

एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत दक्षिण पुलिस ने तीन दिन में बड़ी कार्रवाई करते हुए 254 आरोपियों को गिरफ्तार। 1.60 लाख रुपए के इनामी 27 बदमाश और 21 जघन्य अपराधों में शामिल आरोपी शामिल। पुलिस ने हत्या, हत्या प्रयास और लूट जैसे मामलों में वांछित कई आरोपियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों से दबोचा।

जयपुर। जयपुर पुलिस के एरिया डोमिनेशन में जिला दक्षिण पुलिस ने तीन दिन चली कार्रवाई में 1.60 लाख रुपए के इनामी 27 बदमाशों समेत 21 जघन्य अपराधों में शामिल बदमाशों समेत 254 को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी साउथ राजर्षिराज ने बताया कि थाना कोटखावदा के आरोपी विकास मीणा (20), मनीष मीणा(19), दिलखुश (19), बंटी (19), थाना मानसरोवर के आरोपी राकेश गुर्जर(24), महेन्द्र गुर्जर(26), शिप्रापथ के शेरूजागा उर्फ विनोद कुमार, सुरेन्द्र, लालराम , गजेन्द्र सिंह, खुशीराम गुर्जर,  विधायकपुरी के भीमराज कोटण, सांगानेर सदर के लालाराम, नारायण तदलावत, मुहाना के विजय कंजर(24), दीपक हरवानी (28), अनिल (22), और थाना नारायण विहार के आरोपी विकास रैगर (19), रोहित धोबी(21)को गिरफ्तार किया है। इन पर हत्या, हत्या का प्रयास और लूट जैसे जघन्य अपराधों के प्रकरण शामिल हैं।

 

 

Read More डिजिटल पर्यटन में राजस्थान बना मॉडल प्रदेश, ओबीएमएस से ‘पधारो म्हारे देस’ हुआ स्मार्ट

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव