अवैध हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई : मैनेजर समेत एक अन्य गिरफ्तार, 4 युवकों पर लगाया जुर्माना
कोटपा एक्ट के तहत जुमार्ना लगाया
महेश नगर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने स्वेज फार्म स्थित पांछा क्लब पर छापा मारकर 10 हुक्के और भारी मात्रा में फ्लेवर्ड तंबाकू जब्त किया। मैनेजर रामखिलाड़ी मीणा व शुभम चौधरी गिरफ्तार। मौके पर हुक्का पी रहे 4 युवकों पर कोटपा एक्ट में जुर्माना, कार्रवाई जारी।
जयपुर। महेश नगर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने शुक्रवार को स्वेज फार्म स्थित पांछा क्लब पर छापामारी कर 10 हुक्के और भारी मात्रा में फ्लेवर्ड तम्बाकू बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि आरोपी मैनेजर रामखिलाड़ी मीणा ठीकरिया बांदीकुई दौसा सहित शुभम चौधरी चिमनपुरा को गिरफ्तार किया। मौके पर हुक्का पी रहे 4 युवकों पर भी कोटपा एक्ट के तहत जुमार्ना लगाया। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
Tags: action
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jun 2026 18:40:51
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...

Comment List