पुलिस आयुक्त ने 11 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को किया डीजीपी डिस्क एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित

अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को धन्यवाद

पुलिस आयुक्त ने 11 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को किया डीजीपी डिस्क एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने पुलिस आयुक्तालय में पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवायें देने वाले 3 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, 1 सहायक पुलिस आयुक्त, 1 पुलिस उप अधीक्षक, 2 पुलिस निरीक्षक, 4 कांस्टेबल को डीजीपी डिस्क एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित।

जयपुर। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने सोमवार को पुलिस आयुक्तालय में पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवायें देने वाले 3 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, 1 सहायक पुलिस आयुक्त, 1 पुलिस उप अधीक्षक, 2 पुलिस निरीक्षक, 4 कांस्टेबल को डीजीपी डिस्क एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस आयुक्त ने सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि डीजीपी डिस्क विशेष कार्य करने वालों को ही दी जाती है। इतनी बड़ी फोर्स में जो लोग अच्छा कार्य कर रहे हैं उनको कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाय तो यह उनके काम का भी सम्मान है। बाकी के लोग भी इनसे प्रेरणा लें।

मुझे उम्मीद है कि भविष्य में भी लगन, समर्पण एवं मेहनत से जनता की सेवा का कार्य करते हुए पुलिस का नाम आगे बढ़ाते रहेंगे। डीजीपी डिस्क से सम्मानित होने वालों में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रानू शर्मा, श्रीमति मिताली गर्ग एवं डॉ हेमन्त कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त नारायण कुमार बाजिया, पुलिस उप अधीक्षक मो इस्लाम खान, पुलिस निरीक्षक गुंजन वर्मा एवं भजन लाल, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, हरिमोहन, वेदवीर सिंह एवं ललित कुमार शामिल थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मल्लिकार्जुन खड़गे का केंद्र पर निशाना: कोरोना काल में मजदूरों को राहत देने में मनरेगा को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप, वीबी-जयराम-जी योजना लागू नहीं को लेकर उठाए सवाल मल्लिकार्जुन खड़गे का केंद्र पर निशाना: कोरोना काल में मजदूरों को राहत देने में मनरेगा को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप, वीबी-जयराम-जी योजना लागू नहीं को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों मजदूरों...
पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार का दावा: अमेरिका, ईरान के बीच वार्ता की मध्यस्थता करने के लिए तैयार है पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की भी हो सकते हैं शामिल
टाइप-1 डायबिटीज उपचार और सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिए निर्देश
राजस्थान कैडर की IAS नेहा गिरी सेंट्रल डेप्यूटेशन पर रिलीव, अल्पसंख्यक मंत्रालय में निदेशक नियुक्त
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय : नवनियुक्त डीन प्रोफ़ेसर डॉ.अमन सिंह सिसोदिया का अभिनन्दन, विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श
सैलरी क्रेडिट होने से लेकर ATM से पैसे निकालने तक...01 अप्रैल 2026 से आम आदमी की जेब पर पड़ेगा ये असर, पढ़ें किन-किन नियमों में हुआ बदलाव ?
साबरमती-गोरखपुर रेलसेवा का थावे स्टेशन तक संचालन की अवधि में अस्थाई विस्तार, जानें कारण