पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल की मुहाना थाने में जनसुनवाई, परिवादियों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण
अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ उपस्थित
जयपुर। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के नेतृत्व में शनिवार को मुहाना पुलिस थाने में विशेष जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान मानसरोवर सर्किल के मुहाना, शिप्रापथ, मानसरोवर, पत्रकार कॉलोनी और नारायण विहार थाना क्षेत्रों से आए परिवादियों की शिकायतें सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अजय सिंह, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया तथा आवश्यक मामलों में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से समाधान किया जाए, ताकि लोगों को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकें। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ उपस्थित रहे।

Comment List