पुलिस आयुक्त की पहल : बाज़ारों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को व्यापारियों से संवाद, व्यापारियों का सहयोग, फरवरी में प्रतिष्ठानों के बाहर लगे 48 सीसीटीवी कैमरे

नियमित समन्वय बैठकों के निर्देश 

पुलिस आयुक्त की पहल : बाज़ारों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को व्यापारियों से संवाद, व्यापारियों का सहयोग, फरवरी में प्रतिष्ठानों के बाहर लगे 48 सीसीटीवी कैमरे

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने व्यापारियों के साथ बैठक कर शहर में कानून, शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर चर्चा।बाजारों में सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने, अभय कमांड सेंटर से जोड़ने, पुलिस-व्यापारी समन्वय समितियों के गठन और नियमित समन्वय बैठकों के निर्देश।

जयपुर। शहर में बेहतर कानून व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ संवाद किया। बैठक में बाज़ारों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पुलिस-जन सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की गई।

पुलिस आयुक्त की पहल :

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच संवाद एवं सहयोग से शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे अपराध नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी।

व्यापारी कर रहे सक्रिय सहयोग :

Read More संगतराश नवाचार से खनिज ओवरबर्डन और वेस्ट मेटेरियल होगा रिसाइकल, आधुनिक शिल्प को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने बताया कि शहर के व्यापारी भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। फरवरी माह के दौरान व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों के बाहर 48 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं तथा आगे भी कैमरों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Read More 10 मार्च तक चलेगा विधानसभा का बजट सत्र, कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा

अभय कमांड सेंटर से जोड़ने पर जोर :

Read More राजस्थान विधानसभा : मेवाड़ के कॉलेजों की संबद्धता पर छिड़ी बहस, सरकार बनाएगी हाईपावर कमेटी

पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे अपने प्रतिष्ठानों के बाहर ऐसे सीसीटीवी कैमरे स्थापित करें जिन्हें अभय कमांड सेंटर से जोड़ा जा सके, ताकि अपराध नियंत्रण में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके।

सीसीटीवी स्थापना की मासिक समीक्षा के निर्देश :

पुलिस आयुक्त ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजारों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों की स्थापना (संख्या) की प्रगति की प्रतिमाह समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही शहर के समस्त पुलिस उपायुक्तों, सहायक पुलिस आयुक्तों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे व्यापारियों को अधिकाधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित करें तथा उन्हें अभय कमांड सेंटर से जोड़ने के लिए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करें।

आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश :

पुलिस आयुक्त ने अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला एवं सर्किल स्तर पर पुलिस-व्यापारी समन्वय समितियों के गठन के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन समितियों के माध्यम से व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें अभय कमांड सेंटर से जोड़ने, बाजारों में सुगम आवागमन एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने, अतिक्रमण की समस्या के समाधान, साप्ताहिक हाट बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा चोरी-नकबजनी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए। साथ ही ज्वेलरी एवं प्रमुख बाजारों में कीमती सामान की सुरक्षा के संबंध में भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

नियमित समन्वय बैठकों के निर्देश :

उन्होंने शहर के चारों जिलों के पुलिस उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे जिला स्तर पर तथा सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल स्तर पर व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ नियमित समन्वय बैठक आयोजित करें, ताकि पुलिस एवं व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो तथा कानून एवं शांति व्यवस्था से जुड़े विषयों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’: ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 281 आरोपी गिरफ्तार जयपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’: ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 281 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर पुलिस ने "ऑपरेशन क्लीन स्वीप" के तहत 157 टीमों के साथ दबिश देकर 281 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।...
फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र से शिक्षक भर्ती में घोटाले का खुलासा, 20 आरोपी गिरफ्तार
घरेलु और व्यवसायिक गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी पर रोक लगाओ: माकपा
प्रभा खेतान फाउंडेशन की 'सहयोग' पहल के तहत: रविवार को अशोक क्लब में होगा आयोजन, अनुराग माइनस वर्मा की पुस्तक 'द ग्रेट इंडियन ब्रेन रॉट' पर होगी चर्चा
हीट वेव के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सुदृढ़ व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
चैत्र अमावस्या मेला 2026: बरेली-भुज एक्सप्रेस रेलसेवा का लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर ठहराव
यात्रिगण कृपया ध्यान दें! 2 ट्रेनों के मार्ग के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन