एटीएम से छेड़छाड़ कर 50 हजार रुपए पार, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

एटीएम से छेड़छाड़ कर 50 हजार रुपए पार, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

बदमाशों द्वारा एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर 50 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू। थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि बैंक मैनेजर शेफाली गुप्ता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज।

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर 50 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि बैंक मैनेजर शेफाली गुप्ता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार एक ग्राहक एटीएम मशीन में पैसा जमा करने पहुंचा था। एटीएम में कैश डिपॉजिट और कैश विड्रॉल दोनों की सुविधा उपलब्ध है।

इस दौरान बदमाशों ने पहले से ही मशीन में छेड़छाड़ कर रखी थी, जिससे ग्राहक द्वारा जमा किया गया पैसा मशीन के अंदर जाने के बजाय बीच में ही फंस गया। ग्राहक को तत्काल इसकी जानकारी नहीं हो सकी, लेकिन दो दिन बाद जब उसके खाते में राशि जमा नहीं हुई तो उसने बैंक से संपर्क किया। जांच में सामने आया कि कैश डिपॉजिट हुआ ही नहीं था। इसके बाद बैंक मैनेजर ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण