नाकाबंदी में पुलिस ने रोकी कार : तलाशी में अफीम और डोडा पोस्त बरामद, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
अफीम और 3किलो 538 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद
राजियासर थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर प्रेमनगर के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 194 ग्राम अफीम और 3 किलो 538 ग्राम डोडा पोस्त बरामद। मामला दर्ज कर जांच शुरू।
श्रीगंगानगर। जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से अफीम और पोस्त बरामद करके चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर प्रेमनगर के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसमें 194 ग्राम अफीम और तीन किलो 538 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि कार में सवार मुकेश जाट (21), रामस्वरूप बिश्नोई (30), मांगीलाल (23) और राजपाल मेघवाल (22) को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Tags: during
Related Posts
Post Comment
Latest News
04 Apr 2026 19:01:15
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...

Comment List