प्रदेश में 16,656 वाहनों पर कार्रवाई, पुलिस का यातायात नियमों के उल्लंघन पर वज्र प्रहार

कोटा सिटी और झालावाड़ में सबसे बड़ी कार्रवाई

प्रदेश में 16,656 वाहनों पर कार्रवाई, पुलिस का यातायात नियमों के उल्लंघन पर वज्र प्रहार
प्रदेश में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और वीआईपी कल्चर का रौब झाड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष महाअभियान। इसके पांचवें और छठे दिन प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ बड़े स्तर पर नाकेबंदी और चेकिंग।

जयपुर। प्रदेश में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और वीआईपी कल्चर का रौब झाड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ  विशेष महाअभियान चलाया जा रहा है। इसके पांचवें और छठे दिन प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ बड़े स्तर पर नाकेबंदी और चेकिंग की गई। इन दो दिनों के भीतर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 16,656 से अधिक वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। एडीजी यातायात डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि अभियान में पुलिस ने वाहनों में किए गए अवैध संशोधन, अनधिकृत लाल-नीली बत्तियां, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट, प्रेशर हॉर्न, ब्लैक फिल्म, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट तथा वाहनों पर लिखे गए अनाधिकृत शब्द, चिह्न के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की।

काली फिल्म और दोषपूर्ण नंबर प्लेटों पर सबसे ज्यादा गाज: अभियान में पुलिस ने सबसे ज्यादा कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर शीशों पर काली फिल्म चढ़ाने वाले और नियम विरुद्ध नंबर प्लेटों पर नाम, पद या अनाधिकृत चिह्न लिखवाने वाले चालकों पर की है। दो दिनों में काली फिल्म के कुल 6406 मामले और नियम विरुद्ध नंबर प्लेटों के 4621 मामले पकड़े गए।

श्रेणीवार दो दिवसीय संयुक्त कार्रवाई 
शीशों पर ब्लैक फिल्म- 6406 वाहन 
नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट एवं पंजीयन चिह्न- 4621 वाहन 
वाहनों पर अनाधिकृत शब्द, चिह्न एवं लेखन- 2228 वाहन
वाहन की संरचना (बॉडी-चेसिस) में अवैध परिवर्तन-1533 वाहन 
अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर व स्टोब लाइट-998 वाहन 
ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले प्रेशर हॉर्न एयर हॉर्न-870 वाहन

कोटा सिटी और झालावाड़ में सबसे बड़ी कार्रवाई
कोटा सिटी पुलिस ने दोनों दिनों में 1899 वाहनों पर चालान व जब्ती की कार्रवाई की। इसके अलावा झालावाड़ पुलिस ने छठे दिन को रिकॉर्ड रफ्तार पकड़ते हुए एक ही दिन में 813 वाहनों पर कार्रवाई की। वहीं, जयपुर में डीसीपी ट्रैफिक की टीम ने 1268 उल्लंघकर्ताओं के खिलाफ  सख्त एक्शन लिया।

Read More शहरी सेवा शिविर में त्वरित समाधान पर जोर, विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश

नियम तोड़ेंगे तो भुगतना पड़ेगा
यह अभियान सड़कों को आमजन के लिए सुरक्षित बनाने का एक निरंतर प्रयास है। वाहनों में अवैध रूप से बत्तियां लगाकर खुद को कानून से ऊपर दिखाने की कोशिश करने वालों, सड़कों पर तेज प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों और काली फिल्म की आड़ में संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
-डॉ. बीएल मीणा, एडीजी ट्रैफिक। 

Read More भविष्य के लिए तैयार होगा भारतीय कागज उद्योग, आईपीपीटीए के वार्षिक सेमिनार में जुटेंगे देशभर के विशेषज्ञ

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत