जयपुर में सियासी बयान: नेता प्रतिपक्ष बोले- प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद

मुख्यमंत्री के गृह जिले की सुरक्षा पर उठाए सवाल

जयपुर में सियासी बयान: नेता प्रतिपक्ष बोले- प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भरतपुर में दो व्यापारियों पर हुई अंधाधुंध गोलीबारी को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में महज आधे घंटे के भीतर सरेआम लूटपाट और फायरिंग की घटनाएं दर्शाती हैं कि प्रदेश में कानून का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं।

जयपुर: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश में अपराधियों का राज बताया है। जूली ने कहा है कि सीएम के अपने गृह जिले भरतपुर में महज 30 मिनट के भीतर दो व्यापारियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलना इस बात का भयावह प्रमाण है कि प्रदेश में कानून का नहीं, बल्कि अपराधियों का राज चल रहा है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें न पुलिस का डर है, न कानून का और न ही सरकार का।

जब सीएम का अपना जिला और अपना विधानसभा क्षेत्र ही सुरक्षित नहीं है, तो प्रदेश की जनता की सुरक्षा का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। हर दिन हत्या, लूट, बलात्कार और डकैती की घटनाएं हो रही हैं, और सरकार ने जनता को अपराधियों के भरोसे छोड़ दिया है और खुद आंखें मूंदकर बैठी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई