राजस्थान में खाद संकट पर सियासत तेज, अशोक गहलोत- डीएपी की किल्लत पर डबल इंजन सरकार फेल
सरसों की बुवाई का वक्त है
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में डीएपी खाद की किल्लत को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1350 रुपए का डीएपी कट्टा किसान 2100 से 2200 रुपए में खरीदने को मजबूर। गहलोत ने आरोप लगाया कि सहकारी समितियों की मांग के बावजूद खाद उपलब्ध नहीं।
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डीएपी की किल्लत पर डबल इंजन सरकार फेल है। सरसों की बुवाई का वक्त है और किसान 1350 रुपए का डीएपी कट्टा 2100 से 2200 रुपए में ब्लैक में खरीदने को मजबूर है।
सोशल मीडिया पर गहलोत ने लिखा-सहकारी समितियों ने मांग भेज दी, पर खाद आई ही नहीं। हालत यह है कि सरकार के अपने कैबिनेट मंत्री और विधायकों को खाद की किल्लत का मुद्दा लेकर मुख्यमंत्री के पास जाना पड़ा, पर अब तक हालात नहीं सुधरे। सितंबर से प्रदेश के अलग-अलग जिलों से यही खबरें आ रही हैं। ऊपर से डीएपी के साथ नैनो डीएपी जैसे उत्पाद जबरन थमाने की शिकायतें भी आ रही हैं। भाजपा सरकार तुरंत पर्याप्त खाद उपलब्ध कराए और कालाबाजारी करने वालों पर रोक लगाए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
10 Oct 2026 13:00:49
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जोधपुर में हैप्पी आवर्स स्कूल मॉडल संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन-2026 में कहा कि राजस्थान अपनी चुनौतियों...

Comment List