राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
विधानसभा में जांच की मांग उठाने का ऐलान
जयपुर। लोकसभा में पेश आंकड़ों को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर हरियाला भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। जूली ने कहा है कि सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा किया, लेकिन जियो टैगिंग से केवल 1.69 करोड़ (14.6 प्रतिशत) पौधे ही सत्यापित हो सके। शिक्षा विभाग ने 4.03 करोड़ पौधे लगाने का दावा किया, जिनमें मात्र 7 प्रतिशत ही सत्यापित हुए। इस दौरान जनता की 127.78 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर दी गई।
टीकाराम जूली ने पूछा- शेष 10 करोड़ पौधे कहां हैं? 127.78 करोड़ रुपये किसकी जेब में गए? दोषी अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होगी? उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में आईएसएफआर 2023 के अनुसार राजस्थान का वन क्षेत्र 394 वर्ग किमी बढ़ा था और प्रदेश चौथे स्थान पर था। विपक्ष इस घोटाले की जांच की मांग विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाएगा।

Comment List