भाजपा सरकार खिलाड़ियों के प्रति उदासीन, जूली ने कहा- अरुंधति चौधरी के स्वागत पर एयरपोर्ट नहीं पहुंचा कोई सरकारी प्रतिनिधि
खेल नीति पर बड़े सवाल खड़े
कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज अरुंधति चौधरी के जयपुर आगमन पर किसी सरकारी प्रतिनिधि के न पहुंचने को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार खिलाड़ियों के प्रति पूरी तरह उदासीन है, जिससे उसकी खेल नीति पर बड़े सवाल खड़े होते हैं।
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटी कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी का जयपुर एयरपोर्ट पर स्वागत भाजपा सरकार की खिलाड़ियों के प्रति उदासीनता को उजागर करता है। जूली ने कहा कि उनके पिता ने बताया कि एयरपोर्ट पर कोई सरकारी प्रतिनिधि नहीं पहुंचा।
कल पदक विजेताओं का सम्मान समारोह कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हुआ, जबकि सवाई मानसिंह स्टेडियम में भाजपा ने हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पार्टी कार्यक्रम किया। जूली ने सवाल किया कि जो सरकार स्वागत-सम्मान की व्यवस्था नहीं कर पाती, वह खेल नीति में कितनी गंभीर है।
Tags: Tika Ram Jully Congress Attack Arundhati Choudhary Jaipur Arrival News Commonwealth Games Gold Medalist Welcoming Rajasthan Sports Policy Controversy Opposition Attack On BJP Government Jaipur Airport Athletes Reception Issue SMS Stadium Political Event Controversy Rajasthan Boxing Champion Arundhati Choudhary Sports Infrastructure Rajasthan News Jaipur Political News Update 2026
Related Posts
Post Comment
Latest News
09 Aug 2026 19:01:55
बढ़ते अपराध को लेकर सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, फिरौती और गोलीबारी...

Comment List