व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत : 17 साइबर ठगों को दबोचा, यूएसडीटी और हवाला के जरिए रकम को लगाया ठिकाने

कमीशन एजेंट और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए राशि ट्रांसफर करने वाले लोग शामिल

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत : 17 साइबर ठगों को दबोचा, यूएसडीटी और हवाला के जरिए रकम को लगाया ठिकाने

साइबर क्राइम पुलिस ने 5.30 करोड़ की व्हाट्सएप ठगी मामले में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ठगों ने कंपनी चेयरमैन की फर्जी डीपी लगाकर अकाउंटेंट से दो खातों में रकम ट्रांसफर करवाई। रकम को कई खातों, नकद निकासी, यूएसडीटी और हवाला से ठिकाने लगाया गया। पुलिस ने कई जिलों में कार्रवाई कर गिरोह का पर्दाफाश किया।

जयपुर। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन जयपुर ने 17 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर कंपनी के चेयरमैन की फोटो और नाम लगाकर अकाउंटेंट को झांसे में लिया और 5 करोड़ 30 लाख रुपए विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। डीआईजी शांतनु कुमार ने बताया कि परिवादी दीपेन्द्र सिंह ने गत 24 अप्रैल को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। वह गैलेक्सी माइनिंग कम्पनी में अकाउंटेंट है। उसे कम्पनी मालिक के नाम और फोटो वाले दूसरे व्हाट्सएप नंबर से संदेश मिला, जिसमें दो अलग-अलग बैंक खातों में तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिए गए।

भरोसा कर उसने 5.30 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए, बाद में यह साइबर ठगी निकली। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम कई बैंक खातों में घुमाई गई और बाद में नकद निकासी, यूएसडीटी और हवाला के जरिए रकम को ठिकाने लगाया गया। पुलिस ने कोटा ग्रामीण, पाली, बांसवाड़ा, जोधपुर और बाड़मेर पुलिस के सहयोग से 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले, नकद निकासी करने वाले, कमीशन एजेंट और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए राशि ट्रांसफर करने वाले लोग शामिल हैं।

 

Tags: defrauded

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

FPIs की बड़ी बिकवाली: अप्रैल में ₹70,449 करोड़ निकाले, आउटफ्लो ₹1.26 लाख करोड़ पार FPIs की बड़ी बिकवाली: अप्रैल में ₹70,449 करोड़ निकाले, आउटफ्लो ₹1.26 लाख करोड़ पार
विदेशी निवेशकों (FPI) ने अप्रैल में भारतीय पूंजी बाजार से ₹70,449 करोड़ की शुद्ध निकासी की। यह लगातार दूसरा महीना...
कड़ी सुरक्षा के बीच NEET परीक्षा शुरू: राजस्थान से करीब दो लाख अभ्यर्थी शामिल, एग्जाम के शांतिपूर्ण संचालन के लिए पुलिस बल, उड़न दस्ते और निगरानी टीमें लगातार सक्रिय 
अब फिर उगेंगे टूटे दांत : जापान में वैज्ञानिकों ने शुरू किया परीक्षण, जानें कब आम लोगों के लिए उपलब्ध हो सकती है तकनीक
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला : नावों की ओवरलोडिंग पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
देश में नीट-यूजी परीक्षा शुरू : 22 लाख छात्रों ने कराया पंजीकरण ; 552 शहरों में बनाए परीक्षा केंद्र, हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में हो रहा एग्जाम
व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत : 17 साइबर ठगों को दबोचा, यूएसडीटी और हवाला के जरिए रकम को लगाया ठिकाने
दुनिया इतिहास के सबसे बड़े ऊर्जा संकट की ओर बढ़ रही, डीजल और जेट ईंधन की कमी के खतरे की दी चेतावनी : दिमित्रीव