हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 का पोस्टर लॉन्च : रैंप पर चमकेगा हुनर, बच्चों की आवाज बनेगा सामाजिक संदेश

3 जुलाई को जेकेके में होगा भव्य आयोजन

हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 का पोस्टर लॉन्च : रैंप पर चमकेगा हुनर, बच्चों की आवाज बनेगा सामाजिक संदेश
बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकारों को मंच देने वाले हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन 5 का पोस्टर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लॉन्च किया। इस अवसर पर शो के ब्रांड एंबेसडर एवं चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी तथा आयोजक अर्चना बैराठी मौजूद।

जयपुर। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकारों को मंच देने वाले हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन 5 का पोस्टर शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लॉन्च किया। इस अवसर पर शो के ब्रांड एंबेसडर एवं चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी तथा आयोजक अर्चना बैराठी मौजूद रहे। आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि 3 जुलाई को जवाहर कला केंद्रें आयोजित होने वाला यह शो एक से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देगा।

रैंप पर प्रतिभागी पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल बचाओ, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों जैसे विषयों को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम से पहले चयनित बच्चों के लिए दो दिवसीय ग्रूमिंग सेशन आयोजित होंगे, जिनमें रैंप वॉक, कैमरा फेसिंग, व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस अस्पताल में जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय किशोरी के पेट से निकाला गया 12 किलो का विशाल ट्यूमर एसएमएस अस्पताल में जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय किशोरी के पेट से निकाला गया 12 किलो का विशाल ट्यूमर
SMS मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सर्जरी विभाग ने 15 वर्षीय किशोरी के पेट से लगभग 12 किलोग्राम वजनी विशाल...
दिल्ली सरकार ने सर्दियों से पहले ही जारी किया प्रदूषण नियंत्रण रोडमैप, रेखा गुप्ता ने कहा- विभागों को आवश्यक तैयारियां का मिलेगा पर्याप्त समय
राजस्थान चैम्बर में इंडोनेशिया और अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधियों से उद्योग जगत का संवाद
लेबनान में भड़की हिंसा: चार सैनिकों की मौत, इजरायली रक्षा मंत्री बेन-ग्विर ने कही पूरे लेबनान को जलाने की बात
बंगाल में भारी बारिश से बहा दूधिया पुल : सिलीगुड़ी-मिरिक के बीच टूटा संपर्क, अलर्ट जारी
जिला प्रशासन ने वरुण सागर झील में की मॉकड्रिल : बाढ़ में फंसे 20 लोगों को बचाया, मानसून से पहले टीम ने की प्रैक्टिस
कश्मीर में पुलिस ने 2 लोगों को दबोचा : आतंकियों की मदद करने का आरोप, एक सरकारी कर्मचारी