गरबा डांडिया उत्सव 2026 का पोस्टर विमोचन, फिल्म-फैशन जगत की मौजूदगी में हुआ आयोजन

जयपुरवासियों के लिए उत्सव विशेष अनुभव लेकर आएगा

गरबा डांडिया उत्सव 2026 का पोस्टर विमोचन, फिल्म-फैशन जगत की मौजूदगी में हुआ आयोजन
राजधानी जयपुर के मानसरोवर स्थित राज आँगन रिसॉर्ट में डैज़ल इवेंट्स की ओर से आयोजित गरबा डांडिया उत्सव 2026 के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ।

जयपुर। राजधानी जयपुर के मानसरोवर स्थित राज आँगन रिसॉर्ट में डैज़ल इवेंट्स की ओर से आयोजित गरबा डांडिया उत्सव 2026 के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ। इस मौके पर फिल्म-फैशन जगत, इंडस्ट्री के जानकारों, मॉडलों, समाजसेवियों, गणमान्य अतिथियों और टीम के सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया।

पोस्टर विमोचन के दौरान आयोजक गजराज सिंह नाथावत और अनिल गुस्सर ने बताया कि आगामी त्योहारी मौसम में जयपुरवासियों के लिए यह उत्सव विशेष अनुभव लेकर आएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य महोत्सव 15 और 16 अक्टूबर 2026 को वैशाली नगर स्थित चित्रकूट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जहां संगीत, नृत्य और उल्लास का नजारा देखने को मिलेगा। गरबा की थाप और डांडिया की खनक पर शहरवासियों के झूमने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खांडू ने किया न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, जयराम बोले- तत्काल इस्तीफा दे मुख्यमंत्री खांडू ने किया न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, जयराम बोले- तत्काल इस्तीफा दे मुख्यमंत्री
कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से इस्तीफे की मांग की है। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि...
जयपुर, जोधपुर और कोटा महापौर की आज कत्ल की रात, कल खुलेगा पत्तों का पिटारा
पाकिस्तान में नमाज के दौरान धमाका : 16 लोगों की मौत, विस्फोटकों से भरा वाहन दीवार से टकराया
नरैना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई पीआरएस सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे आरक्षित टिकट
गरबा डांडिया उत्सव 2026 का पोस्टर विमोचन, फिल्म-फैशन जगत की मौजूदगी में हुआ आयोजन
आरोप लगाने से पहले कांग्रेस का इतिहास पढ़ें राहुल गांधी : अपनी पार्टी के बारे में भी उन्हें कुछ नहीं पता, सुधांशु ने कहा- उनका बयान देश की राजनीति के प्रति अज्ञानता का उदाहरण
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस : जयपुर में मिलेट एंड मस्टर्ड कॉन्क्लेव में उत्पादकता, प्रसंस्करण और मजबूत मूल्य शृंखला पर मंथन