गैस किल्लत और महंगाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को चेताया, गरीबों की रोजी-रोटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील

5 लाख लोगों के सामने रोटी का संकट 

गैस किल्लत और महंगाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को चेताया, गरीबों की रोजी-रोटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कॉमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मजदूरों के लिए 20-20 हजार रुपए सहायता, मंहगाई और कालाबाजारी रोकने, खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जोड़ने और गरीबों की रोजी-रोटी सुनिश्चित करने की मांग।

जयपुर। गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और कॉमर्शियल सिलेंडर की किल्लत पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मोदी सरकार पर हमला बोला है।

खाचरियावास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गैस किल्लत से जयपुर में ऑटो रिक्शा और फैक्ट्रियों के बंद होने की नौबत आ गई है। यहां 5 लाख लोगों के सामने रोटी का संकट है। राजस्थान की सरकार और उसके नेता गायब हैं। सरकार से आग्रह है कि जयपुर में रहने वाले मजदूरों, श्रमिकों और दिहाड़ी मजदूरों को 20-20 हजार रुपए की सहायता दें, ताकि वे इस स्थिति में भूखे नहीं रहें। आज ही राजस्थान के  एक हिस्से में एक व्यक्ति ने सुसाइड किया है। हिन्दू हितैषी की बात करने वाली सरकार को पता होना चाहिए कि वो मरने वाला भी हिन्दू था। सरकार को हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई में नफरत का काम छोड़कर लोगों की रोजी रोटी की व्यवस्था करनी चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वो कालाबाजारी रोकें और गरीबों के लिए अलग से फंड जारी करें। मंहगाई पर अंकुश के लिए काम करें। खाद्य सुरक्षा सूची में एक करोड़ लोगों के जो नाम हटाए, उनके नाम ही जोड़ दो, ताकि उन्हें खाने के गेंहू मिल सकें। सरकार मंहगाई और कालाबाजारी रोकने पर तुरंत प्रभाव से काम करे। ये तो ईरान का भला हो, जिसने भारत के लिए तेल पहुंचने का रास्ता दिया, इसलिए तेल हम तक पहुंच रहा है, वरना यंहा हालात और बिगड़ जाते।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत