राजस्थान में प्री-मानसून की दस्तक : 7 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, अंधड़ से 4 की मौत

तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

राजस्थान में प्री-मानसून की दस्तक : 7 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, अंधड़ से 4 की मौत
राजस्थान में मानसून के जुलाई के पहले सप्ताह में पहुंचने की संभावना के बीच प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज। रात से लेकर सुबह तक कई जिलों में बारिश और तेज अंधड़ का दौर देखने को मिला। उदयपुर में शुक्रवार अलसुबह बरसात हुई, जबकि जयपुर में रातभर रुक-रुककर बारिश दर्ज।

जयपुर। राजस्थान में मानसून के जुलाई के पहले सप्ताह में पहुंचने की संभावना के बीच प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक कई जिलों में बारिश और तेज अंधड़ का दौर देखने को मिला। उदयपुर में शुक्रवार अलसुबह बरसात हुई, जबकि जयपुर में रातभर रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। श्रीगंगानगर में भी गुरुवार शाम तूफानी बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। हालांकि इस बदले मौसम ने जनजीवन पर असर भी डाला है। धौलपुर, भरतपुर और भीलवाड़ा में तेज अंधड़ और खराब मौसम के कारण एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई मकानों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 7 जून तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार के लिए 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट तथा 8 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में कई क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश हुई। सर्वाधिक 75 मिमी वर्षा बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में दर्ज की गई। राज्य के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से अगले दो-तीन दिन तक आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीं 8 जून के बाद मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में 8 से 11 जून के बीच तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंचने तथा कुछ स्थानों पर हीटवेव चलने की आशंका जताई गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- भाजपा की किसान विरोधी नीतियों से आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा किसान पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- भाजपा की किसान विरोधी नीतियों से आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा किसान
किसानों की मंडियों में फसल बेचान में आ रही परेशानियों को लेकर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने एक बार फिर...
लाल निशान में बंद हुआ बाजार, आईटी और धातु कंपनियों में लिवाली 
कांग्रेस नेता नीरज डांगी ने भरा राज्यसभा चुनाव का पर्चा, पार्टी नेतृत्व और विधायकों का जताया आभार
बड़ी खबर: ज़ेलेंस्की बातचीत के लिए कभी भी आ सकते हैं रुस ?
राहुल गांधी का ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र पर वार : पर्यटन स्थल को करोड़ों पेड़ काटकर किया जा रहा बर्बाद, होटल और कैसीनो के लिए हो रहा पर्यावरण का विनाश
राजस्थान में प्री-मानसून की दस्तक : 7 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, अंधड़ से 4 की मौत
तेलंगाना में शॉर्ट सर्किट से सिलेंडर में विस्फोट : हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, बच्चे और महिलाएं भी शामिल