गर्भवती महिला की लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वारदात के बाद शव को चौक में दफनाया

गर्भवती महिला की लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिंदायका थाना पुलिस ने गर्भवती महिला की हत्या के मामले में उसके लिव-इन पार्टनर प्रवेश कुमार उर्फ हग्गु को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अवैध संबंधों के शक में 23 सितंबर को महिला की गला दबाकर हत्या की और शव मकान के चौक में दफनाया।

जयपुर। बिंदायका थाना पुलिस ने प्रेस्टीज गार्डन कॉलोनी में गर्भवती महिला की हत्या के मामले उसके लिव-इन पार्टनर प्रवेश कुमार उर्फ  हग्गु (20) निवासी बाराबंकी उत्तर प्रदेश हाल सिवार मोड़ बिंदायिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने के शक में उसकी हत्या की। वारदात के बाद आरोपी ने शव को उसी मकान के चौक में मिट्टी में दबा दिया और मौके से फरार हो गया था। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 27 सितंबर को करीब 10 बजे बिंदायका थाना पुलिस को प्रेस्टीज गार्डन कॉलोनी सिवाड़ मोड़ में शव मिट्टी में दबे होने की सूचना मिली। सूचना पर टीम ने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और मिट्टी में दबे शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान किरण के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय कांवटिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया। मामले में मकान मालिक कृष्ण कुमार मीणा की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

23 सितंबर को की हत्या : आरोपी ने कबूल किया कि वह अपनी रिश्ते की किरण के साथ लिव-इन पार्टनर के रूप में प्रेस्टीज गार्डन कॉलोनी में रह रहा था। आरोपी को मृतका के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने 23 सितंबर को एक हाथ से महिला का गला दबाया और दूसरे हाथ से नाक-मुंह पर कपड़ा लगाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आरोपी ने शव को उसी मकान के चौक की जमीन में दफना दिया। इसके बाद वह सामोद बालाजी की पैदल यात्रा में शामिल होकर सामोद चला गया। 24 से 26 सितंबर तक वह अपने कार्यस्थल-फैक्ट्री में रहा। 27 सितंबर को घटना का खुलासा होने का अंदेशा होने पर फैक्ट्री मालिक से किराये के 500 रुपए लेकर फरार हो गया।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली :

Read More भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने निकाय चुनावों की ऐतिहासिक सफलता पर दी बधाई, पंचायत चुनाव में जीत का दिया मंत्र

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का रूट चार्ट तैयार किया। इसके बाद आरोपी को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से दस्तयाब किया गया। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Read More डोटासरा का भाजपा पर हमला : भाजपा को सिर्फ सत्ता चाहिए, कहा- किसानों की तकलीफ से इनका कोई सरोकार नहीं

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी आज मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक, राजस्थान की केंद्रीय परियोजनाओं की होगी समीक्षा पीएम मोदी आज मुख्य सचिवों के साथ करेंगे बैठक, राजस्थान की केंद्रीय परियोजनाओं की होगी समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर शाम 6 बजे राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक। प्रगति...
डॉलर के मुकाबले रुपया पस्त : कच्चे तेल की कीमतों और भारी मांग से 95.97 के स्तर पर फिसला
दुबई से इजराइल जा रहे विमान के हाईजैक की आशंका : इमरजेंसी अलर्ट भेजा, फिर बदला रास्ता
सर्राफा बाजार में तेजी लौटी : शुद्ध सोना और चांदी हुई महंगी, जानें क्या है भाव
यूपीआई पर एमडीआर के विरोध में 2 और 15 अक्टूबर को नो यूपीआई डे, सांसदों और केंद्र सरकार को ज्ञापन देने का फैसला
पिंक सिटी की पहचान बचाने की हाईकोर्ट ने मांगी कार्य योजना, अवैध निर्माणों का सर्वे कर दो सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश
एशियन गेम्स 2026 : भारत का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण सहित आठ पदक जीते